TV एक्टर गौरव दीक्षित को ड्रग्स केस में एनसीबी ने किया गिरफ्तार, घर से बरामद की गई नशीली दवा

TV एक्टर गौरव दीक्षित को ड्रग्स केस में एनसीबी ने किया गिरफ्तार, घर से बरामद की गई नशीली दवा

मुंबई, 28 अगस्त: टेलीविजन अभिनेता गौरव दीक्षित को ड्रग्स केस और नशीली दवाओं के एक मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी एनसीबी अधिकारी ने दी है। एनसीबी अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल 2021 में अभिनेता एजाज खान और कुछ अन्य लोगों से पूछताछ में गौरव दीक्षित का नाम सामने आया था। उसके बाद से ही गौरव दीक्षित की तलाश में एनसीबी थी। अधिकारियों ने ये भी कहा है कि अप्रैल में अंधेरी के लोखंडवाला में गौरव दीक्षित के घर की तलाशी भी ली गई थी और उस वक्त नशीली दवाएं बरामद की गई थी।

गौरव दीक्षित के घर से मिला था ड्रग्स और चरस

गौरव दीक्षित के घर से मिला था ड्रग्स और चरस

एनसीबी अधिकारियों ने ये भी कहा है कि अप्रैल में अंधेरी के लोखंडवाला में गौरव दीक्षित के घर की तलाशी भी ली गई थी और उस वक्त नशीली दवाएं बरामद की गई थी। अधिकारियों ने ये भी कहै कि गौरव दीक्षित के घर से छापेमारी में एमडी और चरस भी मिला था।

Recommended Video

    Drug Case: Gaurav Dixit को NCB ने किया गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ था Drugs| वनइंडिया हिंदी
    NCB के अधिकारियों को देखकर भाग गए थे गौरव

    NCB के अधिकारियों को देखकर भाग गए थे गौरव

    एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी अधिकारी ने कहा कि गौरव दीक्षित हिरासत में लिए जाने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। अप्रैल 2021 में जब एनसीबी अधिकारी ने गौरव दीक्षित के घर पर छापेमारी की तो उस वक्त एक्टर घर पर नहीं थे लेकिन जब वह लौटे को अधिकारियों को देख कर वहां से भाग गए। उस वक्त से ही एनसीबी अधिकारी गौरव दीक्षित और उनके दोस्तों की तलाश में थी।

    फिल्मों और टीवी शो में एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं गौरव

    फिल्मों और टीवी शो में एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं गौरव

    गौरव दीक्षित को फिल्मों, टीवी सीरियर और विज्ञापनों में एक्टिंग के लिए जाना जाता है। आईएमडीबी के मुताबिक गौरव ने 'हैप्पी भाग जाएगी', 'हैप्पी फिर भाग जाएगी', 'दहेक: ए रेस्टलेस माइंड', 'द मैजिक ऑफ सिनेमा' और 'गंगा के पार सैयां हमर' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'सीता और गीता' नामक एक टीवी शो में भी अभिनय किया है।

    पिछले 1 सालों में NCB ने ड्रग्स केस में कई सेलेब्रिटी को किया गिरफ्तार

    पिछले 1 सालों में NCB ने ड्रग्स केस में कई सेलेब्रिटी को किया गिरफ्तार

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से एनसीबी लगातार बॉलीवुड इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल के खिलाफ अभियान चला रही है। बीते एक सालों में कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार किया गया था। उनके घर से गांजा बरामद हुआ था। वहीं एजाज खान, डांस कोरियोग्राफर सनम और उनकी गर्लफ्रेंड को भी गिरफ्तार किया गया था। ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण, सारा अलि खान, श्रद्धा कपूर समेत कई सेलेब्रिटियों से पूछताछ की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+