तेलंगाना की मंत्री को भेजा लीगल नोटिस, सामंथा-नागा से मांगनी पड़ी माफी, तलाक को लेकर दिया विवादित बयान
Konda Surekha Controversy: तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा ने यह आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया था कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता केटीआर का सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक में हाथ है। इसके बाद केटीआर ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा, जिसके बाद अब उन्होंने इस पर माफी मांगी।
सुरेखा ने एक ट्वीट में स्पष्ट किया कि उनका बयान केटीआर के "महिलाओं का अपमान" करने के तरीके पर सवाल उठाने के लिए था, न कि किसी के भावनाओं को आहत करने के लिए। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सामंथा प्रभु के परिवार का अपमान करना नहीं था, और यदि उनके शब्दों से किसी को चोट पहुँची है तो इसके लिए वह माफी मांगती हैं।

सुरेखा ने कहा, "मेरे राजनीतिक करियर में, मैंने कभी किसी के परिवार के मुद्दों को राजनीतिक लाभ के लिए नहीं उठाया। मैंने न कभी आपके परिवार का अपमान किया है, न ही सामंथा रुथ प्रभु का। मैं किसी की व्यक्तिगत समस्याओं का उपयोग उनके खिलाफ नहीं करती, और न ही मैंने आपके मामले में ऐसा किया।"
सुरेखा ने यह भी कहा, "मैंने कभी भी अपने राजनीतिक संवाद में सीमाएँ नहीं पार की हैं, और न ही बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। यदि मेरे शब्दों से आपको चोट पहुँची है, तो मैं खेद प्रकट करती हूँ। मैं हमेशा अपने पेशे की गरिमा को बनाए रखने का प्रयास करती हूँ।" उन्होंने यह भी कहा कि उनके बयान का मकसद सामंथा प्रभु की भावनाओं को आहत पहुंचाना नहीं था।
दरअसल, राज्य कांग्रेस मंत्री सुरेखा ने तेलंगाना के एक्स मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के बेटे केटीआर पर आरोप लगाया था कि उनकी वजह से इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस आगे नहीं बढ़ पाती। यहां तक कि उन्हें इंडस्ट्री भी छोड़नी पड़ती है। वह यहीं नहीं रुकी उन्होंने सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक का जिम्मेदार केटीआर को ठहराया जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। सामंथा और नागा ने नाराजगी जताई और उन पर प्राइवेसी का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications