Tej Pratap Yadav की गोद में बैठकर 34 साल की एक्ट्रेस-मॉडल ने सरेआम की ऐसी हरकत, 51 सेकंड का वीडियो वायरल

Tej Pratap Yadav 51 Second Viral Video: 'राइज एंड फॉल सीजन 2' (Rise And Fall Season 2) में आने वाले एपिसोड के साथ ड्रामा और एंटरटेनमेंट का लेवल और बढ़ने वाला है। शो के नए प्रोमो में निहारिका तिवारी (Niharika Tiwari) और सारा गुरपाल (Sara Gurpal) अल्टीमेट रूलर तेज प्रताप यादव को इम्प्रेस करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। दोनों कंटेस्टेंट फिल्म रूही के पॉपुलर गाने पनघट पर डांस करती हैं जबकि तेज प्रताप यादव आराम से उनकी परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाते दिखाई देते हैं।

तेज प्रताप यादव की मंजूरी हासिल करने की होड़
शो का ये प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। कंटेस्टेंट्स के बीच तेज प्रताप यादव की मंजूरी हासिल करने की होड़ और उन्हें खुश करने के अलग-अलग तरीके दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।

Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप के सामने होगा कंटेस्टेंट्स का ऑडिशन

-आने वाले एपिसोड में टावर के अंदर एक खास तरह का ऑडिशन देखने को मिलेगा। इस दौरान कंटेस्टेंट्स अल्टीमेट रूलर तेज प्रताप यादव को प्रभावित करने के लिए अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

-प्रोमो में सारा गुरपाल रूलर तेज प्रताप यादव के लिए एक खास गाना तैयार कर उसे गाती नजर आती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सारा डांस करते हुए तेज प्रताप यादव को लुभाने के चक्कर में उनकी गोद में बैठकर परफॉर्म करने लगती हैं। वहीं तेज प्रताप यादव भी सारा की इस हरकत का मजा लेते नजर आते हैं।

-इसके अलावा निहारिका तिवारी अपनी तेज और दमदार आवाज के जरिए उनका ध्यान खींचने की कोशिश करती हैं। इसके बाद दोनों का पनघट गाने पर डांस परफॉर्मेंस वाला अंदाज भी देखने को मिलता है।

गौतम गुलाटी ने अपनाया अलग तरीका

-जहां सारा और निहारिका अपनी गायकी और डांस से तेज प्रताप को इम्प्रेस करने की कोशिश करती हैं, वहीं गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) ने इसके लिए बिल्कुल अलग रास्ता चुना है। प्रोमो में वह तेज प्रताप यादव के पर्सनल फिटनेस कोच बनकर उन्हें वर्कआउट करवाते दिखाई देते हैं।

-ऐसे में इस रिएलिटी शो में हर कंटेस्टेंट तेज प्रताप यादव की नजरों में अपनी जगह मजबूत करने के लिए अलग-अलग रणनीति अपनाता नजर आएगा। इसकी वजह भी साफ है क्योंकि इस वक्त तेज प्रताप यादव के पास कंटेस्टेंट्स के गेम में बड़ा प्रभाव डालने वाली पावर है।

'रूलर' को खुश करने की होड़ में बढ़ रहा तनाव

-तेज प्रताप यादव को इम्प्रेस करने की इस कोशिश के बीच शो में तनाव भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। प्रोमो के मुताबिक गौतम गुलाटी की कायरा अनु के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है। इससे टावर के अंदर पहले से मौजूद तनाव और बढ़ने की उम्मीद है।

-हालांकि इसके बाद तेज प्रताप यादव योग सेशन के जरिए माहौल को थोड़ा शांत करने की कोशिश करते नजर आते हैं। ये पूरा घटनाक्रम पहले नॉमिनेशन के बाद सामने आ रहा है, जिसने शो में कंटेस्टेंट्स के समीकरणों को काफी हद तक बदल दिया है।

तेज प्रताप यादव के पास है बड़ा फैसला लेने का अधिकार

'राइज एंड फॉल 2' शो में तेज प्रताप यादव की भूमिका इस समय काफी अहम है। उनके पास ये तय करने की ताकत है कि कौन कंटेस्टेंट राइज करेगा और किसे फॉल की तरफ जाना पड़ेगा। यही वजह है कि कई कंटेस्टेंट्स लगातार तेज प्रताप यादव की नजरों में अपनी जगह बनाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। नए प्रोमो में इसी पावर गेम के साथ मस्ती, डांस और आपसी खींचतान का तड़का देखने को मिल रहा है। ऐसे में आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।

सोशल मीडिया पर भी छाया शो का नया प्रोमो

-शो का नया प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक तेज प्रताप यादव के गेम और उनकी मौजूदगी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने प्रोमो को एंटरटेनिंग बताया, वहीं कई दर्शकों का मानना है कि तेज प्रताप यादव शो में लगातार नया कंटेंट दे रहे हैं।

-एक यूजर ने प्रोमो की तारीफ करते हुए कहा कि शो में राइज के लिए कंटेस्टेंट्स का तेज प्रताप यादव को इम्प्रेस करने वाला ट्रैक काफी मजेदार है। वहीं एक अन्य दर्शक ने तेज प्रताप की मस्ती और उनके अंदाज की तारीफ करते हुए उन्हें शो का बड़ा एंटरटेनमेंट फैक्टर बताया।

वीरेंद्र सहवाग कर रहे हैं शो को होस्ट

आपको बता दें कि 'राइज एंड फॉल सीजन 2' शो को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) होस्ट कर रहे हैं। ये रियलिटी शो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्ट्रीम हो रहा है और इसके नए एपिसोड रोजाना दोपहर में दर्शकों के लिए जारी किए जाते हैं। शो में सत्ता, रणनीति, दोस्ती और टकराव का खेल लगातार नए मोड़ ले रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+