चालू पांडे उर्फ दया शंकर ने बताया शो 'तारक मेहता' में कैसे मिला रोल, खोली असित मोदी की पोल

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" दशकों से घर घर में चल रहा है। इस शो के कैरेक्टर्स को भी लोगों ने अपना लिए हैं। शो के आर्टिंस्ट्स को लोग उनके असली नाम की जगह कैरेक्टर के नाम से जानते हैं। जैसे हाथी राम और चालू पांडे। चालू पांडे नाम के किरदार को दया शंकर निभाते हैं। अब हाल ही में उन्होंने इस बारे में जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि उन्हें ये रोल और शो कैसे मिला।

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में चालू पांडे उर्फ दया शंकर ने बताया, शुरुआत में मैं इस शो की टीम का हिस्सा नहीं था। अपने दोस्त की हेल्प कर रहा था। क्योंकि मैं और असित एक दूसरे को लंबे समय से दोस्त थे। मैं उसके उसके साथ अपने कई आइडिया भी शेयर करता था। जिसे वो कई बार यूज भी करते थे। लेकिन कई बार मना भी कर देते थे। उन दिनों मैं शो शनिदेव के लिए काम कर रहा था। जब भी मैं फ्री रहता तो तारक मेहता के लिए कुछ न कुछ इनपुट दे देता था।

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

दया शंकर ने आगे बताया, अचानक एक दिन मुझे इंस्पेक्टर चालू पांडे के किरदार के बारे में बताया गया। साथ ही उन्होंने ये रोल भी मुझे ऑफर कर दिया। इस रोल के लिए मैं श्योर नहीं था। लेकिन तभी उन्होंने मुझे कहा कि ये कुछ नया और फ्रेश भी होगा। तो मैं मान गया। बता दें, दया और असित 1986 से कॉलेज में साथ थे। असित कॉलेज में दया के सीनियर थे। तभी दोनों की दोस्ती बनी हुई है। इतना ही नहीं दया बताते हैं कि असित खुद के अच्छे परफॉर्मर हैं। उन्होने कॉलेज में कई अवॉर्ड भी जीते हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2008 में शुरू हुआ था। इसके बाद से ये शो लगातार चले जा रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक में इसकी अच्छी लोकप्रियता है। हालांकि शो बीच में कई कॉन्ट्रोवर्सी से भी गुजरा। लेकिन इसके बाद भी शो अभी भी ऑनएयर है। शो सोनी सब पर आता है और इसके अलावा सोनी लीव पर भी आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+