तारक मेहता फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 'दयाबेन' फेम Disha Vakani ने बेटे को दिया जन्म

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दया बेन का पॉपुलर रोल निभाने वाली दिशा वकानी दूसरी बार मां बन चुकी हैं। दिशा ने बेटे को जन्म दिया है।

मुंबई, 24 मई : 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल शो में दया बेन का पॉपुलर रोल निभाने वाली दिशा वकानी दूसरी बार मां बन चुकी हैं। दिशा ने बेटे को जन्म दिया है। यह खबर सुनते ही फैंस दिशा को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं और उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दिशा वकानी के बिजनेसमैन पति मयूर पाडिया और उनके भाई और अभिनेता मयूर वकानी ने इस बात की पुष्टि की है।

Disha Vakani

दिशा के भाई ने जताई खुशी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में सुंदरलाल का किरदार निभाने वाले दिशा के भाई मयूर वकानी ने इस मौके पर खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा 'मुझे खुशी है कि मैं फिर से मामा बन गया हूं' 2017 में दिशा वकानी ने बेटे को जन्म दिया और अब वह फिर से मां बन गईं हैं। मैं इस बात से काफी खुश हूं।

बेबी बंप के साथ फोटो वायरल
दिशा वकानी की अपने पति संग 2021 में एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसमें दिशा बेबी बंप के साथ नजर आ रहीं थीं। दिशा की यह फोटो उस वक्त काफी वायरल हुई थीं। हालांकि उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें उस वक्त कन्फर्म नहीं हो सकीं थीं। अब जब दिशा ने बच्चे को जन्म दिया है तो फैंस को यकीन हो गया है कि दिशा उस वक्त प्रेंग्नेंट थीं।

शो में वापसी को लेकर कही ये बात
दिशा के दयाबेन के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया है। ऐसे में लंबे समय से शो में न दिखने की वजह से फैंस काफी दुखी हैं। दिशा के भाई से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दिशा शो में जल्दी ही वापसी करेंगीं। काफी समय हो गया है और तारक मेहता का उल्टा चश्मा इकलौता ऐसा शो है, जिसमें उन्होंने इतने सालों से एक्टिंग की है। इसलिए कोई ऐसा कारण नहीं है कि उन्हें शो में वापस नहीं लौटना चाहिए। हम सभी इंतजार कर रहे हैं कि वह सेट पर काम करने वापस कब आएगी।

बताते चलें कि तारक मेहता फेम दिशा वकानी को आखिरी बार शो में 2019 के एपिसोड में देखा गया था। इसके बाद उनके शो में वापस नहीं आने के कयास लगाए जा रहे थे। फिलहाल दिशा के भाई और फिल्म प्रोड्यूसर ने इन सभी बातों पर विराम लगाते हुए दिशा के फैंस को गुड न्यूज दी है। हालांकि, इस बीच शो में वापसी को लेकर दिशा ने कोई कमेंट नहीं किया है।

वापस आएंगी दयाबेन
इससे पहले शो के प्रोड्यूसर ने दिशा की शो में वापसी को लेकर बताया था कि साल 2022 में दयाबेन एक बार फिर लोगों को दिखाई देंगीं, एक बार फिर से दयाबेन और जेठालाल मिलकर लोगों का मनोरंजन करेंगे। मुझे ये तो नहीं पता कि दिशा वकानी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी करेंगीं या नहीं, लेकिन दिशा वकानी के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं।

फैंस को है बेसब्री से इंतजार
तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का सबसे चर्चित शो रहा है। बीते कुछ समय से यह शो अपनी स्टोरी से ज्यादा कास्ट के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक्ट्रेस दिशा वकानी की बात करें, तो उन्होंने दयाबेल के रोल को पूरे दिल से निभाया है। लोग इस किरदार के दीवाने हो चुके हैं। लेकिन लंबे समय से दिशा वकानी का रोल शो में दिखाई नहीं दिया । ऐसे में उन्हें वापस से शो में देखने के लिए फैंस की बेताबी बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+