तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड का हुआ रोका, तो तैयार होकर पहुंची एक्ट्रेस, जानिए क्या है सच
Tara Sutaria: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर आदर जैन जल्द ही शादी करने वाले हैं। शनिवार की आदर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोका सेरामनी कर ली। इस बीच तारा का एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें एक्ट्रेस मुंबई में एक शादी में नजर आईं।
वीडियो में तारा सुतारिया शानदार गोल्डन साड़ी में नजर आईं, जिसे उन्होंने मैचिंग ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने एक भारी चोकर और स्टेटमेंट इयररिंग्स पहने थे। इसी के साथ अपने लुक को पूरा करते हुए एक्ट्रेस ने हाथों में चूड़ियाँ पहनी थी और एक गोल्डन पर्स भी कैरी किया। अब ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस को लग रहा है कि तारा अपने एक्स बॉयफ्रेंड के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंची।

बता दें कि, तारा सुतारिया अपने एक्स बॉयफ्रेंड के प्री-वेडिंग फंक्शन में नहीं पहुंची बल्कि मुंबई में तारा अपनी एक दोस्त की शादी अटेंड करने गई थीं। इस शादी में एक्ट्रेस संजना सांघी भी शामिल हुईं। आदर की प्री-वेडिंग सेलेब्रेशन्स के बीच, तारा की इंस्टाग्राम स्टोरीज ने सबका ध्यान खींचा। एक पोस्ट में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह एक किताब पढ़ना शुरू करने वाली हैं, जिसका नाम है "Karma Is A Bch."
तारा सुतारिया ने अपने पोस्ट में लिखा, "अभी अभी शॉम मक की नई किताब 'Karma Is A Bch' हासिल की है। मैं इसे पढ़ना शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकती। सभी लोग अपनी कॉपी अब ही ले लीजिए!" हालांकि एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस उनके एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन से जोड़ रहे हैं।
तारा ने आदर जैन को लगभग तीन साल तक डेट किया। इसके बाद साल 2023 में ये जोड़ी अलग हो गई। तारा और आदर आपसी सहमति से अलग हुए और उन्होंने दोस्त बने रहने का फैसला किया है। हालांकि कपल के ब्रेकअप की वजह अलेखा आडवाणी को माना जाता है जो कि पहले तारा की बेस्टफ्रेंड थी और अब आदर के साथ शादी करने जा रही है। बता दें कि, इसी साल सितंबर में आदर और अलेखा की सगाई हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications