रणवीर सिंह के साथ कुछ खास करने जा रहे हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के Tappu
राज अनादकट ने रणवीर सिंह के साथ काम करने की अपनी एक्साइटेमेंट को एक लंबे नोट के जरिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
मुंबई, 25 जूनः टीवी का फेमस सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू का किरदार निभा रहे राज अनादकट फिलहाल सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल उन्हें हाल ही में अपने पसंदीदा अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम करने का मौका मिला है। राज अनादकट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं और लोगों को इस बाती की जानकारी दी है। रणवीर सिंह के साथ अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राज ने बताया कि वह दूसरी बार रणवीर के साथ काम कर रहे हैं और इस बार का काम बहुत ही बड़ा है। राज अनादकट ने रणवीर सिंह के साथ काम करने की अपनी एक्साइटेमेंट को एक लंबे नोट के जरिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

रणवीर सिंह के साथ की शूटिंग
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में राज अनादकट थ्री-पीस सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं, रणवीर सिंह को ग्रे कलर की टी-शर्ट और टोपी में देखा जा सकता है। राज ने फोटो की लोकेशन महबूब स्टूडियो दी है। राज ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- चुप नहीं रह सकता क्योंकि यह मेरे पसंदीदा अभिनेता सिर्फ और सिर्फ रणवीर सिंह हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और उनके साथ दोबारा काम करना बिल्कुल अलग अनुभव था। उन्होंने आगे लिखा है- रणवीर सिंह के साथ सच में मैंने बहुत बड़ी शूटिंग की। मैं अपने जीवन के इस विशेष प्रोजेक्ट के बारे में और बहुत कुछ बताने के लिए अपने एक्साइटमेंट को कंट्रोल नहीं कर सकता। यह जल्द ही आउट हो जाएगा। राज अनादकट ने ये भी खुलासा किया कि रणवीर ने उनकी तारीफ की और सेट पर उनकी एनर्जी अलग ही लेवेल पर थी।
कैप्शन में लिखे अपने इमोशन्स
राज अनादकट ने इस कैप्शन को खत्म करते हुए लिखा- इस स्पेशल प्रोजेक्ट पर उनके साथ काम करने में खुशी हुई। मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू के फैंस और फॉलोअर्स भी कमेंट्स में लगातार अपनी एक्साइटमेंट शेयर कर रहे हैं। राज अनादकट के पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। एक अन्य फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- गर्व है आप पर, इंतजार नहीं कर सकता। आपको बता दें कि राज अनादकट 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बड़े टप्पू के रूप में अपने रोल को लेकर फेमस हुए थे। उन्होंने दिलीप जोशी के ऑन-स्क्रीन बेटे टिपेंद्र जेठालाल गड़ा उर्फ टप्पू की भूमिका निभाई है। इसके अलावा राज का अपना यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह व्लॉग और अन्य कंटेंट अपलोड करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications