साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार अस्पताल में भर्ती, ब्रेन सर्जरी को लेकर मैनेजर ने कही ये बात
Ajith Kumar Hospitalised: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार अजित कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। अजित कुमार की तबीतय खराब होने की खबर सुनने के बाद से उनके फैंस परेशान हो गए हैं।
अस्पताल में भर्ती हैं साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार
सोशल मीडिया पर भी अजित कुमार की तबीयत को लेकर कई तरह की बातें की जा रही है। वहीं ये दावा किया जा रहा है कि एक्टर की ब्रेन की सर्जरी हुई है। हालांकि, अब अजित कुमार के मैनेजर ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। मैनेजर ने बताया है कि एक्टर की कोई सर्जरी नहीं हुई है। वह नियमित हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

एक्टर के मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा
अजित कुमार के मैनेजर सुरेश चंद्रा ने एक्टर को ब्रेन ट्यूमर और ब्रेन सर्जरी होने की खबरों का खंडन किया है और इसे पूरी तरह से झूठा बताया है। मैनेजर सुरेश चंद्रा ने कहा है- ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन की खबर सच नहीं है। वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उनके कान के नीचे की नसें थोड़ी कमजोर हैं। आधे घंटे के अंदर ही इसका इलाज पूरा कर लिया गया है।
जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे अजित
मैनेजर ने आगे कहा- अब अजित कुमार को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें आगामी 9 मार्चा 2024 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। आपको बता दें कि अजित कुमार इन दिनों मगिज थिरुमेनी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'विदा मुयारची' की शूटिंग कर रहे हैं। उम्मीद है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह जल्द ही सेट पर वापस लौटेंगे।
अजरबैजान में शूटिंग करेंगे अजित कुमार
इससे पहले खबर थी कि अजित कुमार विदेश जाने से पहले अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे। एक्टर के एक करीबी सूत्र ने जूम टीवी को बताया था कि अजित कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी करने के लिए अजरबैजान जाने वाले हैं। ऐसे में वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications