भारत की ओर से ऑस्कर 2022 के लिए भेजी जाएगी तमिल फिल्म 'कूझंगल', आधिकारिक रूप से हुई घोषणा

बतौर निर्देशक पीएस विनोथराज की पहली फिल्म कूझंगल (कंकड़) ऑस्कर 2022 के लिए भेजी जाएगी । भारत की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।

मुंबई, 23 अक्टूबर। बतौर निर्देशक पीएस विनोथराज की पहली फिल्म कूझंगल (कंकड़) ऑस्कर 2022 के लिए भेजी जाएगी । भारत की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। फिल्म का निर्माण और प्रस्तुतीकरण नयनतारा और विग्नेश शिवन के राउडी पिक्चर्स बैनर तले किया गया है। फिल्म के निर्माता विग्रेश शिवन ने सोशल मीडिया पर इस बात दी जानकारी साझा करते हुए खुशी जाहिर की।

koozhangal

प्रतिष्ठित टाइगर पुरस्कार से किया गया सम्मानित
बता दें कि इस फिल्म ने इस वर्ष रॉटरडैम के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित टाइगर पुरस्कार जीता था।
फरवरी 2021 में कूझंगल को नीदरलैंड में आयोजित रॉटरलैंड के 50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया था। इस महोतस्व में फिल्म ने प्रतिष्ठित टाइगर पुरस्कार जीता था। इस फिल्म में चेल्लापंडी और करुथथदैयां मुख्य लीड रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: आज भारतीय वैक्सीन निर्माता कंपनियों के CEO से मिलेंगे पीएम मोदी, देश में दी जा चुकी हैं 100 करोड़ डोज

हकीकत की दुनिया से मेल खाती है फिल्म की कहानी
कूझंगल एक शराबी पिता और उसके बेटे के बीच संबंधों की कहानी है।
उसकी पत्नी अपने पति की हरकतों से परेशान होकर अपने माता-पिता के घर चली जाती है। इसके बाद कैसे बाप-बेटे उस महिला का विश्वास जीतते हैं यह आगे की कहानी है।

ऑस्कर 2022 के लिए कुल 14 फिल्म शॉर्टलिस
ऑस्कर 2022 में आधिकारिक एंट्री के लिए भारत की ओर से 14 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। 14 फिल्मों में मलयालम फिल्म नयट्टू, तमिल फिल्म मंडेला और हिंदी फिल्म सरदार उधम शामिल हैं। 15 सदस्यीय चयन समिति के द्वारा इन फिल्मों को देखने के बाद इनका चयन किया गया। इस समिति के अध्यक्ष शाजी एन करुण थे। कूझंगल को ऑस्कर 2022 के लिए भेजे जाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+