तमिल एक्ट्रेस और मॉडल मीरा मिथुन गिरफ्तार, दलितों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

तिरुवनंतपुरम, 14 अगस्त। तमिल फिल्मों की अभिनेत्री और मॉडल मीरा मिथुन को केंद्रीय क्राइम ब्रांच ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले सप्ताह ही मीरा मिथुन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी करती नजर आ रही थी। वीडियो के आधार पर अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Meera Mithun

शनिवार को केरल में गिरफ्तारी के दौरान मीरा मिथुन ने हंगामा किया। गिरफ्तारी के पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह चिल्लाते हुए कह रही हैं कि पुलिस उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश कर रही है। इसी वीडियो में पुलिस को मॉडल से अपना फोन सौंपने को कहते सुना जा सकता है। जबकि वीडियो में मीरा मिथुन अधिकारियों को अपना फोन देने से मना कर रही हैं। वह यह भी कह रही है कि क्या पुलिस के पास उन्हें गिरफ्तार करने का अधिकार है। वीडियो मीरा मिथुन की गिरफ्तारी के ठीक पहले का है।

केरल में हुई गिरफ्तारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक मीरा मिथुन के केरल में होने की खबर मिली थी जिसके बाद केंद्रीय अपराध शाखा के अधिकारी गिरफ्तार करने पहुंचे। इस दौरान जब अधिकारी उन्हें गिरफ्तार करने लगे तो मीरा मिथुन चिल्लाने और रोने लगी थी। वीडियो में उसने कहा कि उसके कमरे में पुलिस वाले उसे गिरफ्तार करने और परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में अभिनेत्री ने यह भी धमकी दी तो अगर पुलिस ने उस पर हाथ उठाया तो वह खुद को मार लेगी। मीरा ने वीडियो में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की।

सोशल मीडिया पर किया था शेयर
7 अगस्त को मीरा मिथुन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने एससी/एसटी समुदाय के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वीडियो आने के बाद बहुत सारे लोगों ने इसे जातिवादी टिप्पणी कहते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

वीडियो में मीरा मिथुन ने आरोप लगाया था कि एक डायरेक्टर ने उनकी फोटो चुरा ली और इसे फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में इस्तेमाल कर लिया। उन्होंने आगे कहा कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री से अनुसूचित जाति के लोगों को बाहर कर दिया जाना चाहिए।

मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा धारा 153, 153ए (1)(ए), 505(1)बी, 505(2) समेत एससी/एसटी उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+