तमिल कॉमिक एक्टर मयिलसामी का 57 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, कमल हासन ने जताया दुख
साउथ सिनेमा से अब एक और बुरी खबर आई है। तमिल सिनेमा मशहूर एक्टर मायिलसामी का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
Tamil Actor Mayilsamy Demise: साउथ सिनेमा से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। पहले मशहूर एक्टर नंदमुरी तारक रत्न के निधन की खबर आई थी। जिसके बाद अब दिग्गज तमिल कॉमेडी एक्टर मयिलसामी के भी निधन की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 19 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। रविवार की सुबह उन्होंने अपने चेन्नई वाले घर में अंतिम सांस ली। इस खबर ने साउथ इंडस्ट्री के तमाम चाहने वालों को दुखी कर दिया है।

दिल का दौरा पड़ने से हुआ मयिलसामी का निधन
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने इस बात की जानकारी दी है कि, मशहूर हास्य कलाकार मयिलसामी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, एक्टर को अचानक घबराहट महसूस हो रही थी, जिसके बाद परिवार वाले उनको तुरंत अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल ले जाते समय ही उन्होंने अपना दम तोड़ दिया और उनका निधन हो गया। बाद में डॉक्टरों ने भी उनको मृत घोषित कर दिया। एक्टर की मौत से साउथ सिनेमा में शोक की लहर है।
साउथ सिनेमा में शोक की लहर
साउथ के दिग्गज कलाकार कमल हसन ने भी मायिलसामी के निधन पर शोक जाहिर किया है। कमल हसन ने ट्वीट करते हुए अपना दुखा जाहिर कर लिखा, 'मेरे मित्र मायलास्वामी कॉमेडी अभिनय की अपनी शैली प्रस्तुत करने में सफल रहे हैं। उन्हें कई लोगों द्वारा मददगार माना जाता है। एक प्रिय मित्र #Mayilsamy को श्रद्धांजलि।' इसके अलावा उनके साथ काम कर चुके कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया। बता दें कि, मयिलसामी ने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें शीर्ष अभिनेता अजीत कुमार, विजय और कमल हासन शामिल हैं। वह टीवी डिबेट्स में भी नजर आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications