तमिल एक्टर-म्यूजिक कंपोजर विजय एंटनी की 16 साल की बेटी ने किया सुसाइड, 12वीं की छात्रा थीं लारा
Vijay Antony Daughter Death: साउथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि तमिल इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और म्यूजिक कम्पोजर विजय एंटनी की 16 वर्षीय बेटी लारा एंटनी ने सुसाइड कर लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से आम लोगों से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स तक हैरान हो गए हैं। जानकारी के अनुसार 19 सितंबर 2023 के तड़के 3 बजे के करीब विजय एंटनी को बेटी लारा ने सुसाइड किया था। इस घटना के बारे में पता चलते ही लारा के परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विजय एंटनी की 16 वर्षीय बेटी लारा ने किया सुसाइड
तमिल एक्टर और म्यूजिक कम्पोजर विजय एंटनी की 16 वर्षीय बेटी लारा एंटनी की सुसाइड की खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज यानी 19 सितंबर को सुबह 3 बजे विजय जब अपनी बेटी के रूम में गए तो वह फंदे से लटकती मिली। इसके बाद विजय अपने स्टाफ की मदद से बेटी लारा को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लारा एंटनी 12वीं की छात्रा थीं
आपको बता दें कि विजय एंटनी की बेटी लारा एंटनी 12वीं की छात्रा थीं। लारा के सुसाइड की खबर सुनते ही विजय एंटनी के फैंस और सेलेब्स दोस्त परेशान हो गए हैं। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि लारा ने सुसाइड क्यों किया। जानकारी के अनुसार एक्टर विजय एंटी साउथ सिनेमा में काफी पॉपुलर हैं। विजय एंटनी ने एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले साउंड इंजीनियर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह म्यूजिक कम्पोज करने लगे थे। विजय एंटनी ने फिल्म नान से साउथ इंडस्ट्री में एंट्री की थी।
सोशल मीडिया पर लारा को दी जा रही है श्रद्धांजलि
साल 2006 में विजय एंटनी ने फातिमा से शादी की थी। वहीं विजय की बेटी के निधन की खबर के बाद से उनके घर पर परिचितों का आना शुरू हो गया है। विजय के करीबी लोग इस खबर पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। वहीं विजय के फैंस और सेलेब्स दोस्त सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी शेयर कर रहे हैं और बेटी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications