तमिल एक्टर बिजली रमेश का निधन, जानें 46 की उम्र में कैसे हुई एक्टर की मौत

Bijili Ramesh Passed Away: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता बिजली रमेश को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि 46 वर्षीय एक्टर बिजली रमेश का गत 26 अगस्त 2024 को निधन हो गया है।

बिजली रमेश का निधन
बिजली रमेश को 'अदाई' और 'शिवप्पु मंजल पचाई' जैसी फिल्मों में अपने शानदार काम के लिए जाना जाता था। उनके निधन की खबर से पूरी साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उनके निधन की खबर से हैरान हो गए हैं।

Bijili Ramesh Passed Away

सुपरस्टार रजनीकांत के फैन थे बिजली रमेश
आपको बता दें कि बिजली रमेश को साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के सबसे बड़े फैन के रूप में भी जाना जाता था और वह इसके चलते काफी पॉपुलर भी थे। सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर आने के तुरंत बाद, उनके प्रशंसकों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

फिल्मों में आने से पहले यूट्यूबर थे बिजली रमेश
खबर है कि बिजली रमेश लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और कथित तौर पर गत 26 अगस्त 2024 (सोमवार) को रात 9 बजे के आसपास उनकी मौत हो गई। कहा जाता है कि बिजली रमेश को स्टार बनाने का पूरा श्रेय नेलसन दिलीपकुमार का है। बिजली रमेश फिल्मों में आने से पहले यूट्यूबर थे। इसके बाद नेलसन दिलीपकुमार ने उन्हें एक गाने में स्पेशल अपीयरेंस का मौका दिया था।

साउथ के फेमस कॉमेडियन थे बिजली रमेश
बिजली रमेश इसके बाद कुछ फिल्मों में भी नजर आए थे लेकिन वह सभी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स ही करते थे। साउथ इंडस्ट्री में वह एक शानदार कॉमेडी एक्टर के रूप में भी काफी फेमस थे। हालांकि उन्हें कभी बड़ा मौका नहीं मिल सका। वह कुछ टीवी शोज में भी नजर आए थे और लोगों का जमकर एंटरटेनमेंट करते थे।

शराब की लत ने कर दिया था बीमार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिजली रमेश को बहुत ज्यादा शराब की लत थी। इसके चलते उनका लीवर डैमेज हो गया था और वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बिजली रमेश ने हाल ही में एक यूट्यूब इंटरव्यू के दौरान अपनी बीमारी का खुलासा किया था, जिसमें वह काफी कमजोर लग रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+