'मर्दों की तरह वॉक करती हूं', जब तमन्ना भाटिया को चलने पर मिलते थे ताने, एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा
लस्ट स्टोरीज 2 एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि, उन्हें लड़कियों की तरह चलना सीखना पड़ा था।
Tamannaah Bhatia On Transformation: साउथ सिनेमा की दमदार एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अब हिन्दी सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से फैंस का दिल जीत रही हैं। इन दिनों वह वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर चर्चा में हैं। जो कि 29 जून को रिलीज हो चुकी है। सीरीज में एक्ट्रेस ने कई सारे बोल्ड सीन्स किए हैं। अब तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया।
तमन्ना भाटिया ने लड़की की चलना सीखा
तमन्ना भाटिया को इंडस्ट्री में पूरे 18 साल हो चुके हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया। तमन्ना ने बताया कि जब वह पहली बार इंडस्ट्री में आई थी तो एक फिल्म निर्माता ने कहा चाहे आप चल रहे हों, लड़ रहे हों, डांस कर रहे हों' या गुस्सा कर रहे हों आपको हमेशा एक लड़की की तरह दिखना है।

लेनी पड़ी थी ट्रेनिंग
तमन्ना भाटिया ने आगे कहा, मुझे कहा गया कि मुझे लड़कियों की तरह चलना होगा न कि लड़कों की तरह जैसे की मैं चलती हूं। मजेदार बात ये है कि उस वक्त मुझे जो रोल मिला था उसके लिए मुझे लड़की की तरह चलने की ट्रेनिंग लेनी पड़ी थी। ये ट्रेनिंग मुझे फिल्म के निर्माता ने दी थी।
स्कूल में तमन्ना भाटिया बड़ी थीं गुंडी
तमन्ना भाटिया ने आगे बताया कि, इन सब चीजों की वजह से काफी परेशानी हुई थी। वो काफी थक जाती थी। लेकिन एक्ट्रेस की तरह देखना चाहती थी ऐसे में उन्होंने खुद को साबित करके दिखाया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि वह स्कूल में दादा थी। वह समोसे के लिए लड़ती थी, और गुंडी थी।
तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि, तमन्ना भाटिया इन दिनों लस्ट स्टोरीज 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं। सीरीज में एक्ट्रेस ने खूब बोल्ड सीन्स किए। इसके लिए उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में पहली बार नो किसिंग रूल तोड़ा है। सीरीज में 4 अलग-अलग लव स्टोरीज हैं विजय वर्मा, काजोल, अंगद बेदी, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, अनुष्का कौशिक लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications