13 साल की उम्र में ऐसी दिखतीं थीं Tamannaah Bhatia, एक्ट्रेस का 18 साल पुराना वीडियो देख फैंस हुए शॉक्ड
Tamannaah Bhatia Old Video: साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने करियर की शुरूआत 13 साल की उम्र में की थी। उस दौरान वह स्कूल की पढ़ाई कर रही थीं। आज वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस एक्ट्रेस को पहचान नहीं पा रहे।
तमन्ना भाटिया का सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। जो कि 18 साल पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस बता रही हैं कि उन्होंने कब डेब्यू किया था और उस वक्त वह कौन सी क्लास में थीं। एक्ट्रेस का ये टीनेजर लुक देखकर उनके तमाम फैंस हैरान रह गए।

तमन्ना भाटिया का यह तब का है जब वह 10वीं कक्षा में थीं। वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं कि, 'जब मैंने पिक्चर साइन की थी तो 13.5 साल की थीं। मैं अभी स्कूल में हूं। साल 2005 में 10th स्टैंडर्ड पूरा करने वाली हूं। आजकल मैं पढ़ाई भी दे रही हूं।' अब जैसे ही एक्ट्रेस ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग उनका लुक देखकर यकीन नहीं कर पा रहे थे।
तमन्ना भाटिया का यह पुराना वीडियो देख फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये तो 36 साल की लग रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कौनसे स्कूल में आती थीं ऐसी लड़कियां'। एक ने लिखा, 'स्कूल में होती तो शायद अच्छा करियर होता।' वहीं एक ने लिखा, '15 साल की उम्र में इतना मिच्योर आवाज। वाह'।
बता दें कि, तमन्ना भाटिया ने अपने करियर में तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के बाद हिंदी सिनेमा का रुख किया। हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 रिलीज हुई। जिसमें उनकी एक्टिंग एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।












Click it and Unblock the Notifications