कितने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं तमन्ना भाटिया? एक्ट्रेस के पास है दुनिया का 5वां सबसे बड़ा हीरा
Tamannaah Bhatia Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि तमन्ना भाटिया का नाम महादेव बेटिंग ऐप मामले में सामने आया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशाल (ED) ने गत 17 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) को एक्ट्रेस से पूछताछ की है।
महादेव बेटिंग ऐप मामले में तमन्ना भाटिया से पूछताछ
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तमन्ना भाटिया गुवाहाटी में ईडी के सामने पेश हुई थीं। इस दौरान उनसे कई तरह के सवाल किए गए। आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया एक फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने तेलुगू, तमिल और हिंदी फिल्मों में शानदार काम किया है।

तमन्ना भाटिया की कुल संपत्ति
तमन्ना भाटिया ने साल 2005 में तेलुगू फिल्म 'श्री' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2006 में उन्होंने तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तमन्ना भाटिया की कुल संपत्ति करीब 120 करोड़ रुपये के आसपास है। वह सालाना 12 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर लेती हैं।
एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये की फीस
जानकारी के अनुसार तमन्ना भाटिया एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपये लेती हैं। वहीं एक आइटम सॉन्ग के लिए तमन्ना 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। साल 2018 में, उन्होंने कथित तौर पर आईपीएल के उद्घाटन समारोह में 10 मिनट के प्रदर्शन के लिए 50 लाख रुपये चार्ज किए थे।
ब्रांड एंडोर्समेंट से जमकर होती है कमाई
तमन्ना भाटिया ब्रांड एंडोर्समेंट से भी जमकर कमाई करती हैं। वह मोबाइल प्रीमियर लीग, सेलकॉन मोबाइल्स, फैंटा और चंद्रिका सहित लोकप्रिय ब्रांडों के विज्ञापनों में नजर आती हैं जिससे उनकी मोटी कमाई होती है।
तमन्ना भाटिया का ज्वैलरी स्टोर
शानदार एक्ट्रेस होने के साथ साथ तमन्ना भाटिया एक बिजनेसवुमेन भी हैं। साल 2015 में उन्होंने व्हाइट एंड गोल्ड नाम से खुद का एक ज्वैलरी स्टोर खोला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के पास दुनिया का 5वां सबसे बड़ा हीरा है। इस हीरे की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। ये हीरा उन्हें राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने गिफ्ट में दिया था।
तमन्ना को है महंगी गाड़ियों का शौक
तमन्ना भाटिया मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है। वह कई लग्जरी गाड़ियों की मालकिन भी हैं। तमन्ना के पास लैंड रोवर डिस्कवरी, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और मर्सिडीज बेंज जैसी कार है।












Click it and Unblock the Notifications