Tamannaah Bhatia Net Worth: खूबसूरत हुस्न ही नहीं करोड़ों की संपत्ति की भी मालकिन हैं तमन्ना भाटिया
Tamannaah Bhatia Net Worth: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक दूसरे की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। हालांकि कपल ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय और तमन्ना के करीबी ने दावा किया था कि दोनों ने कुछ हफ्ते पहले ब्रेकअप कर लिया। तमन्ना और विजय ने जब डेट करना शुरू किया तभी से दोनों सुर्खियों में हैं। अब इनके ब्रेकअप की खबरें भी खूब वायरल हो रही हैं। दोनों के अलग होने से कपल की नेटवर्थ में कितना अंतर आया है। इस रिपोर्ट में जानिए। पढ़िए तमन्ना भाटिया की नेटवर्थ।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तमन्ना भाटिया की कुल नेटवर्थ 120 करोड़ रुपए है। वहीं, वो एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। फिल्मों के अलावा तमन्ना कई बड़े ब्रांड्स को भी एंडोर्स करती हैं। इसमें मोबाइल प्रीमियर लीग और फैंटा जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि तमन्ना ने प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' के लिए 5 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की थी। इसके अलावा तमन्ना को कारों का भी खूब शौक है। उनके कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 320i (BMW 320i) जिसकी कीमत 43 लाख रुपए, 1.2 करोड़ रुपए की मर्सिडीज-बेंज जीएलई (Mercedes Benz GLE), 29.96 लाख रुपए की मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट (Mitsubishi Pajero Sport) और लैंड रोवर रेंज रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट (Land Rover Range Rover Discovery Sport) 75.59 लाख रुपए है। तमन्ना इन गाड़ियों में घूमती हैं।
जूम टीवी की रिपोर्ट की माने तो तमन्ना का मुंबई में जुहू-वर्सोवा लिंक रोड में 14वें फ्लोर पर सी-फेसिंग अपार्टमेंट हैं। जिसकी कीमत 16.60 करोड़ रुपए है। इसके अलावा भी उनकी कई और शहरों में प्रॉपर्टी हैं। जिसमें से कुछ उन्होंने गिरवी रखी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications