क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में फंसीं तमन्ना भाटिया और काजल अग्रवाल, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी और बताया सच

Tamannaah Bhatia and Kajal Aggarwal: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और काजल अग्रवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दोनों हीरोइनों को 2.4 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में पुडुचेरी पुलिस ने तलब किया है।

क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में तमन्ना भाटिया-काजल अग्रवाल का नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुडुचेरी साइबर क्राइम पुलिस ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह को गिरफ्तार किया है। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और काजल अग्रवाल से भी पूछताछ करने की बात सामने आ रही है।

Kajal Aggarwal

तमन्ना भाटिया ने चुप्पी तोड़ी और बताया सच

-तमन्ना भाटिया ने चुप्पी तोड़ी है और इस केस को लेकर एक्ट्रेस की टीम ने एक चौंकाने वाला बयान जारी किया है। तमन्ना भाटिया की टीम ने एक्ट्रेस का तरफ से एक बयान जारी किया है।

-वहीं अब इस मामले में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने चुप्पी तोड़ी है और इस केस को लेकर एक्ट्रेस की टीम ने एक चौंकाने वाला बयान जारी किया है।

-तमन्ना भाटिया की टीम ने एक्ट्रेस का तरफ से एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने इन रिपोर्टों को फर्जी और भ्रामक बताया है।

तमन्ना ने कहा- मेरे बारे में झूठी खबर न फैलाएं

-अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने कहा है कि कि उनके बारे में ऐसी गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इन खबरों को साफ तैर पर फर्जी बताया है।

-तमन्ना भाटिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया है- मुझे पता चला है कि क्रिप्टोकरेंसी में मेरी भागीदारी को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं मीडिया से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे ऐसी किसी भी फर्जी, भ्रामक और झूठी रिपोर्ट और अफवाहों को प्रसारित न करें। मेरी कानूनी टीम पहले से ही इस मामले को देख रही है।

पुदुचेरी के रहने वाले अशोकन ने दर्ज की थी शिकायत

-जानकारी के अनुसार कथित क्रिप्टोकरेंसी घोटाले के संबंध में पुडुचेरी पुलिस द्वारा तमन्ना भाटिया और काजल अग्रवाल, दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

-वहीं 123 तेलुगू की खबर के मुताबिक, पुदुचेरी निवासी अशोकन ने एक शिकायत दर्ज की थी, जिसमें दावा किया गया था कि कोयंबटूर स्थित एक फर्म ने क्रिप्टो निवेश योजना के माध्यम से उन्हें और 10 अन्य लोगों को 2.4 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।

-कहा जा रहा है कि कोयंबटूर स्थित उस फर्म ने तमन्ना भाटिया को 25 लाख और काजल अग्रवाल को 18 लाख रुपए दिए थे।

अधिकारियों की तरफ से नहीं जारी हुआ कोई बयान

अशोकन ने आरोप लगाया है कि तमन्ना भाटिया साल 2022 में कंपनी के लॉन्च इवेंट में मौजूद थीं, जबकि काजल अग्रवाल महाबलेश्वर में एक अन्य संबंधित समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। अब इस मामले में पुलिस ने दोनों हीरोइनों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+