Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या तमन्ना भाटिया ने विराट कोहली को डेट किया था? अब जाकर खुला इतना बड़ा राज, सामने आ गईं ऐसी बातें

Tamannaah Bhatia and Virat Kohli: तमन्ना भाटिया आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह हिंदी, तेलुगू, तमिल और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में लगातार काम कर रही हैं। उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ होती है।

कई मशहूर हस्तियों के साथ जुड़ा है तमन्ना भाटिया का नाम
जहां एक तरफ तमन्ना भाटिया की एक्टिंग की जमकर तारीफ होती है, वहीं दूसरी तरफ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया का नाम कई मशहूर हस्तियों के साथ जुड़ चुका है।

Tamannaah Bhatia

विजय वर्मा से हुआ तमन्ना का ब्रेकअप

-कुछ समय पहले ही तमन्ना भाटिया की ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। दरअसल तमन्ना भाटिया बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा को डेट कर रही थीं लेकिन अचानक ही दोनों के बीच दूरियां आ गईं।

-इससे पहले तमन्ना भाटिया का नाम भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और पाकिस्तानी खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक के साथ भी जुड़ चुका है। तमन्ना के रिश्तों की अफवाहें लंबे समय से सोशल मीडिया पर तैरती रही हैं। हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए गए एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है।

क्या विराट कोहली के प्यार में पागल थीं तमन्ना भाटिया?

-इंटरव्यू के दौरान जब तमन्ना भाटिया से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी विराट कोहली को डेट किया है, तो एक्ट्रेस ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- मैं विराट कोहली से सिर्फ एक बार मिली हूं, वो भी एक ऐड शूट के दौरान। उस दिन के बाद न कभी उनसे बात हुई, न कोई मुलाकात। ये अफवाहें मेरे लिए भी हैरान करने वाली थीं।

-आपको बता दें कि साल 2010 में विराट कोहली और तमन्ना भाटिया की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। तब कई लोगों ने मान लिया था कि दोनों के बीच कोई खास रिश्ता है। हालांकि तमन्ना ने साफ कह दिया है कि ये सिर्फ एक प्रोफेशनल मुलाकात थी और उससे ज्यादा कुछ नहीं था।

क्या अब्दुल रज्जाक से शादी करने वाली थीं तमन्ना भाटिया?

-जानकारी के अनुसार तमन्ना भाटिया का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ भी जोड़ा गया था। एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी जिसमें दोनों एक ही ज्वैलरी शोरूम में नजर आए थे। इसके बाद इंटरनेट पर ये खबर फैल गई कि दोनों ने शादी कर ली है।

-इस बात पर हंसते हुए तमन्ना भाटिया ने इंटरव्यू में कहा- इंटरनेट वाकई एक मजेदार जगह है। एक बार तो मेरे अब्दुल रज्जाक से शादी की खबरें चलने लगीं थी। वो ज्वैलरी स्टोर की ओपनिंग थी, जहां हम दोनों इंवाइटेड थे। इसके अलावा हमारा कोई लेना-देना नहीं था।

-तमन्ना भाटिया ने कैमरे के सामने हाथ जोड़ते हुए मजाक में कहा- माफ करिए सर (अब्दुल रज्जाक), आपके तो दो-तीन बच्चे हैं। मुझे नहीं पता आपकी जिंदगी में क्या चल रहा है। उन्होंने इसे एक बेहद अजीब और शर्मनाक अनुभव बताया।

मीडिया और अफवाहों पर तमन्ना ने दिया ऐसा रिएक्शन

-इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने इस बात पर भी जोर दिया कि जब मीडिया पर्सन या सोशल मीडिया उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति से जोड़ देता है जिससे उनका कोई संबंध नहीं होता, तो उन्हें कैसा महसूस होता है।

-तमन्ना भाटिया ने कहा- ये बहुत अजीब लगता है जब लोग खुद ही कहानियां बना लेते हैं। लेकिन अब मैं समझ गई हूं कि हर बात का जवाब नहीं दिया जा सकता। लोग जो सोचना चाहते हैं, वो सोचेंगे ही। आप हर किसी को जाकर सफाई नहीं दे सकते।

-आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया ने बेहद सहजता और साफगोई से उन सभी अफवाहों को खारिज किया जिनका कोई ठोस आधार नहीं था। उनका ये इंटरव्यू यह दिखाता है कि कैसे एक सेलिब्रिटी को बिना वजह की अफवाहों से भी जूझना पड़ता है। तमन्ना की बातें और उनकी विनम्रता काबिले-तारीफ है और ये उन्हें एक बेहतरीन कलाकार के साथ-साथ एक संवेदनशील इंसान भी बनाती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+