Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया की प्रॉपर्टीज जान उड़ेंगे आपके होश, कुछ सालों में ही कमा लिए इतने पैसे
Tamannaah Bhatia Net Worth: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक अपनी एक्टिंग, डांसिंग स्किल्स और खूबसूरती का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। तमन्ना ने साल 2005 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
तमन्ना भाटिया का डेब्यू
तमन्ना भाटिया ने हिंदी फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बीते कुछ सालों में, उन्होंने बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंस दिया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत कर करोड़ों की संपत्ति बना ली है।

तमन्ना भाटिया आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस खास मौके पर आपको बताते हैं कि तमन्ना भाटिया के पास कितने करोड़ की संपत्ति है और वह किस तरह से इतनी कमाई करती हैं।
तमन्ना भाटिया की प्रॉपर्टीज
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2018 में तमन्ना भाटिया ने आईपीएल सेरेमनी में 10 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 50 लाख रुपये चार्ज किए थे। आपको बता दें कि एक्ट्रेस मुंबई में कई प्रॉपर्टीज की मालकिन हैं। तमन्ना मुंबई के जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर बेव्यू अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल पर रहती हैं। उनका ये फ्लैट बहुत ही खूबसूरत है।
-वहीं जूम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार 80,778 वर्ग फुट में फैले इस अपार्टमेंट की कीमत 16.60 करोड़ रुपये है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने मुंबई में 7.84 करोड़ रुपये में तीन और अपार्टमेंट खरीद रखे हैं। ये प्रॉपर्टीज मुंबई के लोखंडवाला और अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित हैं।
तमन्ना भाटिया की कमाई और कुल संपत्ति
-तमन्ना भाटिया कुल 120 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।
-फिल्मी करियर के अलावा तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी मोटी कमाई करती हैं। वह कई प्रतिष्ठित ज्वैलरी ब्रांड्स, ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड्स का पॉपुलर चेहरा हैं।
तमन्ना भाटिया का कार कलेक्शन
-तमन्ना भाटिया के पास कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 320i है, जिसकी कीमत 43.50 लाख रुपये, मर्सिडीज-बेंज जीएलई है जिसकी कीमत 1.02 करोड़ रुपये, मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट है जिसकी कीमत 29.96 लाख रुपये और लैंड रोवर रेंज रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट कार शामिल है, जिसकी कीमत 75.59 लाख रुपये हैं।
तमन्ना भाटिया की लग्जीरियस लाइफस्टाल
-तमन्ना भाटिया के कलेक्शन में 3,01,396 रुपये का गुच्ची बैग, 2,57,889 रुपये का वाईएसएल क्रॉसबॉडी बैग और एक सनैल बैग शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications