करीना कपूर को परांठे खिलाएंगे तैमूर अली खान, खेत में मेहनत कर उखाड़ी मूली
तैमूर की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरें में तैमूर बागवानी करते दिख रहे हैं।
मुंबई, 30 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी भी कम नहीं है। तैमूर हैं तो नन्हे से, लेकिन हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। आए दिन तैमूर की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जाती हैं। इस बार भी तैमूर की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में तैमूर बागवानी करते दिख रहे हैं। बेबी तैमूर की ये तस्वीरें करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

पॉपुलर हैं तैमूर
तैमूर की वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो जाती हैं। लेकिन इस बार फैंस उस वक्त हैरान रह गए, जब तैमूर खेत में बागवानी करते नजर आए। नन्हे तैमूर ने व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनी हुई है, जिसमें वे बहुत क्यूट लग रहे हैं।
करीना ने शेयर की फोटो
करीना कपूर ने तैमूर की इन तस्वीरों पर जो कैप्शन दिया है, वो काफी क्यूट है। एक्ट्रेस ने लिखा, लंच में घी के साथ गरम गरम मू्ली के परांठे। करीना के पोस्ट में नन्हे तैमूर को देखकर सबा पटौदी भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं सकीं।

फैंस को भाया तैमूर का अंदाज
तैमूर का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तैमूर को ऐसे देखकर कई यूजर्स इसे गर्व की बात बता रहे हैं। वहीं लोगों को तैमूर की क्यूटनेस खूब भा रही है। फैंस तैमूर को क्यूट बता रहे हैं।
सैफ के साथ स्पोर्ट खेलती दिखीं करीना
बताते चलें कि इससे पहले करीना ने पटौदी पैलेस के एक वीडियो शेयर किया, जो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए करीना ने लिखा- पति के साथ सोमवार को स्पोर्ट.. नॉट बैड। अमू क्या तुम खेल के लिए तैयार हो?

'लाल सिंह चड्ढा' में दिखीं करीना
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस की हाल ही में 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज हुई है। इस फिल्म में करीना कपूर आमिर खान के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा करीना कपूर जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications