आज तक कुंवारी हैं तब्बू, अजय देवगन ने खोला राज, बोले- गंजे आदमी की वजह से.....

Tabu And Ajay Devgn: अजय देवगन ने रियल लाइफ में एक्ट्रेस काजोल के साथ शादी कर ली और तब्बू आज भी कुंवारी हैं लेकिन रील लाइफ में आज भी लोग तब्बू और अजय देवगन को एकसाथ देखना पसंद करते हैं।

Tabu And Ajay Devgn: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू की खास दोस्ती के जबरदस्त चर्चे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी को लेकर भी कई बातें वायरल होती रहती हैं। तब्बू और अजय देवगन ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है। एक-दूसरे के साथ जबरदस्त केमेस्ट्री इन दोनों को हर जगह परफेक्ट बनाती है। हालांकि अजय देवगन ने रियल लाइफ में एक्ट्रेस काजोल के साथ शादी कर ली और तब्बू आज भी कुंवारी हैं लेकिन रील लाइफ में आज भी लोग तब्बू और अजय देवगन को एकसाथ देखना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि इनकी जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। दोनों जल्द ही फिल्म 'दृश्यम 2' में एकसाथ काम करते नजर आएंगे।

फिल्म 'दृश्यम 2' के प्रमोशन में किया ये काम

फिल्म 'दृश्यम 2' के प्रमोशन में किया ये काम

फिल्म 'दृश्यम 2' के प्रमोशन के लिए तब्बू और अजय देवगन हाल ही में टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में पहुंचे थे। इन दिनों दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म की पुरजोर प्रमोशन करने में बिजी हैं। हाल ही में 'झलक दिखला जा' के सेट पर होस्ट मनीष पॉल के आयोजित एक मजेदार क्विज में तब्बू और अजय देवगन ने हिस्सा लिया था। इस मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को धर दबोचने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

तब्बू ने उड़ाया अजय देवगन का मजाक

तब्बू ने उड़ाया अजय देवगन का मजाक

इस मजेदार क्विज में जहां अजय देवगन ने मर्दों के बारे में तब्बू की पसंद का मजाक उड़ाया, वहीं तब्बू ने उनके कभी कॉलेज न जाने का भी जमकर मजाक उड़ाया। आपको बता दें कि कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया पर डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' के नए एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- अजय और तब्बू उड़ा रहे हैं एक दूसरा का मजाक, कर रहे हैं एक दूसरे की बातों को एक्सपोज। क्या आप इस मजेदार पल का आनंद लेने के लिए तैयार हैं।

शो में मोजूद जजों की नहीं रुकी हंसी

शो में मोजूद जजों की नहीं रुकी हंसी

इसके बाद मनीष ने बोर्ड पर लिखा जवाब पढ़ा, जिसमें अजय देवगन ने लिखा था 'गंजे लड़के'। अजय के जवाब पर तब्बू ने उन पर चॉक फेंका। अपनी बारी पर तब्बू को कॉलेज में अजय के क्रश का नाम बताने के लिए कहा जाता है। तो तब्बू ने जवाब दिया- वह कभी कॉलेज ही नहीं गए। यहां तक कि शो की जज माधुरी दीक्षित भी उन्हें एक-दूसरे का मजाक बनाते देखकर जोर जोर से हंसने लगीं। सभी लोग इस पर का जमकर मजा ले रहे थे।

रियल लाइफ में दोस्त हैं तब्बू और अजय

रियल लाइफ में दोस्त हैं तब्बू और अजय

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू और एक्टर अजय देवगन रियल लीइफ में बहुत पहले से ही एक दूसरे के दोस्त हैं। दोनों ने 'विजयपथ', 'हकीकत', 'तक्षक', 'दृश्यम', 'गोलमाल अगेन' और 'दे दे प्यार दे' जैसी फिल्मों में एकसाथ काम किया है। एक समय पर इंडस्ट्री में दोनों के प्यार के भी चर्चे थे। हालांकि तब्बू अक्सर कई इंटरव्यूज में अजय देवगन के शाथ शादी न करने का कारण बताती हैं।

तब्बू ने बताया क्यों नहीं हुई अब तक उनकी शादी

तब्बू ने बताया क्यों नहीं हुई अब तक उनकी शादी

उन्होंने 2017 के एक इंटरव्यू में मुंबई मिरर को बताया था- अजय देवगन मेरे चचेरे भाई समीर आर्य के पड़ोसी और करीबी दोस्त थे। जब मैं छोटी थी, समीर और अजय मेरी जासूसी करते थे। मेरे पीछे आते थे और किसी भी लड़के को पीटने की धमकी देते थे जो मुझसे बात करते हुए पकड़े जाते थे। दोनों ही बड़े बदमाश थे और अगर मैं आज अकेली हूं, तो ये अजय की वजह से है। मुझे आशा है कि वह पछताएंगे और एक दिन अपने किए पर पछतावा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+