इरफान खान के बेटे बाबिल को गले लगाकर तब्बू हुईं इमोशनल, फैंस बोले, 'ये देख हम भी रो देंगे'

इरफान खान और तब्बू की आनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। ऐसे में जब तब्बू ने इरफान के बेटे बाबिल को गले लगाया तो यह देख फैंस इमोशनल हो गए।

Babil Khan And Tabbu Video: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने फिल्म कला से बॉलीवुड डेब्यू किया। ये फिल्म शुक्रवार यानी 2 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को काबिल काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में वह गुरूवार की शाम फिल्म की स्क्रीनिंग करने एक इवेंट में पहुंचे। इस दौरान कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। हालांकि इस इवेंट का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फिल्म कला की स्क्रीनिंग में पहुंची तब्बू

फिल्म कला की स्क्रीनिंग में पहुंची तब्बू

दरअसल, इस इवेंट में मशहूर एक्ट्रेस तब्बू भी पहुंची। इस दौरान उन्होंने इऱफान खान के बेटे बाबिल को गले लगाया। ऐसे में एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गईं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इरफान की पत्नी सुतापा को भी हग किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। अब ये वीडियो सामने आने के बाद इरफान खान के फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं।

इरफान खान के बेटे बाबिल को देख हुईं इमोशनल

तब्बू और बाबिल का यह वीडियो देख फैंस इरफान खान को याद कर काफी भावुक हो गए हैं। दरअसल, स्क्रीनिंग के दौरान तब्बू की नजर अचानक बाबिल पर पड़ी तो वह उन्हें देखकर काफी खुश हो गईं। तब्बू ने उसी वक्त बाबिल को अपने पास बुलाया और उन्हें टाइट हग किया। इस दौरान एक्ट्रेस अपने इमोशन को रोक नहीं पाईं।

फैंस को आई इरफान खान की याद

फैंस को आई इरफान खान की याद

फिलहाल एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इरफान खान को याद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, 'मैं रो दूंगा'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'मैं नहीं बता सकता कि मेरे लिए तब्बू और इरफान क्या हैं लेकिन, उनकी फिल्में देखना मुझे बहुत पसंद है'। इसके अलावा कुछ फैंस ने काबिल को उनकी पहली फिल्म को लेकर बधाई दी है।

बाबिल को दी फैंस ने शुभकामनाएं

बाबिल को दी फैंस ने शुभकामनाएं

एक प्रशंसक ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि, "मैं बस आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि वह बहुत अच्छा करे और उसे इंडस्ट्री से सभी का प्यार और समर्थन मिले। गुड लक बाबिल।" एक अन्य ने कहा, "वह बाबिल है ?? वाह।"

इरफान को लेकर बाबिल ने कही थी ये बात

इरफान को लेकर बाबिल ने कही थी ये बात

बाबिल ने हाल ही में फिल्मों में आने के साथ इरफान की विरासत को आगे बढ़ाने की बात की। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया, "मैं हमेशा खुद की तुलना विरासत से कर रहा हूं, आप जानते हैं, मेरे कंधों पर भार है। हमने इसे दो साल पहले शूट किया था। मैं एक अभिनेता के रूप में बहुत विकसित हुआ हूं। इसलिए, मुझे हमेशा आश्चर्य होता है 'काश मैंने यह या वह किया होता'।

'कला' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे बाबिल

'कला' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे बाबिल

आपको बता दें कि, 'कला' फिल्म का निर्देशन अन्विता दत्त ने किया है। इस फिल्म में बाबिल के अलावा तृप्ति डिमरी और स्वस्तिका मुखर्जी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी कोलकाता की एक गायिका और उसकी मां के बीच के रिश्तों के इर्द-गिर्द घुमती है। ये फिल्म 2 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+