'तारक मेहता' के प्रोड्यूसर असित मोदी ने लोगों को दिया बड़ा झटका, 'दयाबेन' को लेकर नया ट्विस्ट

TMKOC: टीवी का फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी ने बताया है कि जब एक्ट्रेस दिशा वकानी ने ये सीरियल छोड़ा था, तो वह बेहद घबरा गए थे। लंबे समय तक उन्होंने इस किरदार को रिप्लेस करने के बारे में सोचा तक नहीं था।

नई दयाबेन को लेकर असित मोदी का बड़ा बयान
हालांकि अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने ये साफ कह दिया है कि हर हाल में शो में नई दयाबेन को लाना ही होगा। असित मोदी ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा है- ये सवाल लोग मुझसे हमेशा पूछते हैं। सच कहूं तो मैंने पहले कभी खुलकर नहीं कहा, लेकिन 2017 में जब दिशा वकानी ने शो छोड़ा था, मैं बहुत डर गया था।

taarak mehta

'दयाबेन का किरदार बदलना आसान नहीं था'

प्रोड्यूसर असित मोदी ने आगे बताया कि जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी शो की जान थी। दयाबेन का बोलने का अंदाज और उनका अलग स्टाइल पूरे देश में मशहूर था। यही वजह थी कि उन्होंने काफी समय तक दिशा की जगह किसी और को लाने की हिम्मत नहीं जुटाई। असित मोदी का मानना है कि दयाबेन का किरदार बदलना आसान नहीं है।

'दिशा वकानी ने फैमिली लाइफ को प्राथमिकता दी'

असित मोदी ने कहा कि उनके और दिशा के बीच अच्छे संबंध हैं और कभी कोई मनमुटाव नहीं रहा है। उन्होंने कहा- मैं हमेशा चाहता था कि दिशा वकानी शो में वापसी करें। मैंने उम्मीद भी रखी और प्रार्थना भी की, लेकिन उन्होंने अपनी फैमिली लाइफ को प्राथमिकता दी और मां बनने के बाद वापसी मुश्किल हो गई थी।

'दिशा का शो में लौटना संभव नहीं'

असित मोदी ने आगे कहा- महामारी के दौरान जब वह दूसरी बार मां बनीं, तो मुझे समझ आ गया था कि उनके लिए शो में लौटना आसान नहीं होगा। हम आज भी संपर्क में हैं और हाल ही में रक्षाबंधन भी साथ मनाया है।

अब शो में होगी नई दयाबेन की एंट्री?

असित मोदी ने कहा है कि उन्होंने साल 2022-23 से नई दयाबेन की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा- हमारे शो ने हाल ही में 17 साल पूरे किए हैं। अब वक्त आ गया है कि शो को आगे बढ़ाने के लिए एक नई दयाबेन लानी ही होगी। पानी सिर के ऊपर जा चुका है। अब शो में नए दयाबेन की एंट्री होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+