TMKOC:'तारक मेहता' की बबीता जी को ये क्या हो गया? 10 दिन से काट रहीं अस्पताल के चक्कर, क्या है मामला?
TMKOC: टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीता जी' यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता पिछले कुछ समय से खबरों में छाई हुई हैं। खबर है कि मुनमुन दत्ता फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हिस्सा ले रही हैं।
तारक मेहता की 'बबीता जी' को क्या हुआ?
हालांकि मुनमुन दत्ता या फिर उनकी टीम की तरफ से इस बात को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि बबीता जी अपने ग्लैमरस अंदाज और चार्मिंग पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। टीवी के साथ-साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया से गायब थीं
वहीं पिछले कुछ समय से मुनमुन दत्ता इंस्टाग्राम पर नजर नहीं आ रही हैं। बबीता जी के सोशल मीडिया से अचानक गायब हो जाने से उनके चाहने वाले सोच में पड़ गए थे कि आखिर माजरा क्या है।
बबीता जी की मां की तबीयत खराब थी
आखिरकार मुनमुन दत्ता ने खुद सोशल मीडिया से दूरी की वजह बताई है। इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा है कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं थी। पिछले 10 दिनों से वह लगातार अस्पताल और घर के बीच आना-जाना कर रही थीं।
मुनमुन दत्ता ने इंस्टा स्टोरी में कही ऐसी बात
मुनमुन दत्ता ने बताया कि अब उनकी मां की हालत में सुधार है और उम्मीद है कि जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी। मुनमुन दत्ता ने ये भी लिखा कि प्रोफेशनल और पर्सनल जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद थका देने वाला रहा है। इस मुश्किल समय में उनका साथ देने वाले करीबी दोस्तों का उन्होंने दिल से आभार जताया और लिखा- ईश्वर महान है।
दयाबेन ने रक्षाबंधन पर प्रोड्यूसर असित मोदी को बांधी राखी
-इसी बीच 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो और उनके कई किरदारों को लेकर कुछ बातें सामने आ रही थीं। इसी कड़ी में गत 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के मौके पर शो के दमदार किरदार दयाबेन के रूप में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस दिशा वकानी ने सीरियल के प्रोड्यूसर असित मोदी को राखी बांधी थी।
-दिशा वकानी के राखी बांधने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। दिशा वकानी इस शो में दयाबेन की भूमिका में नजर आई थीं। वहीं मेटरनिटी लीव के चलते उन्होंने इस शो से लंबा ब्रेक लिया था लेकिन डिलीवरी के बाद से अब तक वह शो में वापस नहीं लौटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications