'मेरे पैर कांप रहे थे और मैं बहुत घबराया हुआ था', बबीता संग अफेयर की खबरों के बीच ऐसा क्यों बोले 'टप्पू'?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा न सिर्फ अपने एपिसोड्स बल्कि इन एपिसोड्स के किरदारों को लेकर भी हमेशा से सुर्खियों में रहा है। कभी किसी ने अचानक शो छोड़ दिया तो कभी किसी ने प्रोड्यूसर पर ही गंभीर आरोप लगा दिये। शो के मशहूर किरदार टप्पू और बबीता जी कैसे भला पीछे रह सकते हैं। दोनों के अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा और फिर इसके बाद दोनों की सगाई की खबरें फैलने लगीं। अब खबरे ये भी आ रही हैं कि टप्पू उर्फ राज अनादकट बिग बॉस में हिस्सा ले सकते हैं।

ऐसे में टप्पू के फैंस खुशी से झूम उठे। जाहिर तौर पर बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स को कभी ना कभी अपनी जिंदगी को लेकर शॉकिंग खुलासे करने ही पड़ते हैं। फैंस को भी उम्मीद थी कि बबीता जी का जिक्र भी कहीं ना कहीं होगा ही। मगर हाल ही में टप्पू ने शो और खुद को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसे जानकर फैंस भी दंग रह गए।

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah

राज अनादकट ने हाल ही में उन सारे एक्टर्स के बारे में बात करते हुए कहा, जिनके साथ हर एक्टर काम करना चाहता है। वे बोले कि एक एक्टर के तौर पर आप पूरी लिस्ट तो नहीं बना सकते मगर हां मुझे कई सारे स्टार्स के साथ काम करने का मौका जरूर मिला है। फिर चाहे वे सलमान खान हों, शाहरुख खान हों या फिर रणवीर सिंह। मुझे अमिताभ बच्चन के साथ भी एक फ्रेम शेयर करने का मौका मिला था, जब हम केबीसी के सेट पर गए।

राज ने आगे कहा कि मुझे अमिताभ बच्चन से सवाल पूछने का मौका मिला उस वक्त मेरे हाथ पैर कांप रहे थे और मैं बुरी तरह से घबराया हुआ था। मगर वो हिस्सा टेलीकास्ट नहीं हुआ। इसलिये वो यादें मिस हो गईं। मैंने मेकर्स से वो फुटेज भी मांगी थी मगर ये पॉसिबल हो नहीं सका। ऐसे में मुझे उम्मीद है कि दोबारा उनके साथ काम करने का मौका मिले।

बिग बॉस के बारे में सवाल पूछने पर राज का रिस्पॉन्स काफी अच्छा ही रहा। एक्टर ने कहा कि मैं शो में कबसे जाना चाहता हूं। इससे पहले मुझे मौका भी मिला था, मगर कुछ वजहें थीं जिस कारण ऐसा हो नहीं सका। मगर अब मुझे शो में जाने का मौका मिलता है तो मैं जरूर जाना चाहूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+