'तारक मेहता' के सेट पर ऐसा था 'सोढ़ी' का बर्ताव, शो छोड़ने के बाद बकाया थे पैसे? असित मोदी ने किया बड़ा खुलासा
Gurucharan Singh Missing: मशहूर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी बनकर घर-घर फेमस हुए अभिनेता गुरुचरण सिंह बीते कुछ दिनों से लापता हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है लेकिन अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई। वहीं एक्टर के परिवार वाले भी काफी परेशान हैं।
22 अप्रैल की रात गुरुचरण सिंह अचानक घर से गायब हो गए। उस दिन उन्हें दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट पकड़नी थी लेकिन एक्टर नहीं गए। जानकारी के मुताबिक वह फिलहाल दिल्ली में ही हैं। 10 दिन हो चुके हैं इसके बावजूद पुलिस को जानकारी नहीं मिली की आखिर एक्टर कहां और कैसे हैं। इस बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम भी हैरान है कि अचानक एक्टर यूं अचानक कैसे गायब हो गए।

इस बीच गुरुचरण सिंह के लापता होने पर प्रोड्यूसर असित मोदी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह इस खबर से काफी हैरान हैं। टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में असित मोदी ने उस वक्त को याद किया जब गुरुचरण सिंह शो का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि सेट पर गुरुचरण सिंह का सबसे कैसा बर्ताव था।
असित मोदी ने कहा कि, 'सेट पर गुरुचरण सिंह का सभी के साथ अच्छा बर्ताव था और वह हमेशा सबसे अच्छे से बात करते थे। यहां तक कि शो छोड़ने के बाद भी वह संपर्क में थे और हमारे बीच हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने अपने माता-पिता की सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले रखी थी। हम कभी एक-दूसरे से ज्यादा पर्सनल तो नहीं थे, पर जितना मैं उनके बारे में जानता था, वह एक बहुत ही धार्मिक व्यक्ति थे। वह अपने परिवार से काफी प्यार करते हैं।'
बता दें कि, गुरुचरण सिंह ने दो बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ा है। पहले उन्होंने साल 2013 में शो छोड़ा और इसके बाद उन्होंने फिर वापसी की और साल 2020 में फिर से शो छोड़ दिया था। ऐसी खबरें थी कि उन्होंने बकाय ना मिलने की वजह से यह फैसला लिया था। जब इस बारे में असित मोदी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'ऐसा कुछ नहीं था। वह कोविड का समय था, और यह हम सभी के लिए तनावपूर्ण था। शूटिंग भी बंद हो गई थी। हमें नहीं पता था कि शो जारी रहेगा या नहीं। हमारे आसपास दुनिया बदल रही थी। अब यह हम सभी के लिए एक कठिन समय था।'
असित मोदी ने गुरुचरण सिंह के लिए चिंता जाहिर की और कहा कि 'उनका गायब होना बेहद चौंकाने वाला है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया लेकिन उम्मीद करता हूं जल्द ही कुछ अच्छी खबर आएगी और पुलिस उन्हें ढूंढ़ लेगी। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द ही वापस आ जाएं और अपना फोन उठा लें।' असित मोदी ने बताया कि गुरुचरण सिंह से उनकी आखिरी बार बात 5-6 महीने पहले हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications