कैसे 'बबीता जी' को 9 साल छोटे 'टप्पू' से हुआ प्यार? सेट पर ही दे बैठे थे दिल, अब इस खबर ने मचाया तहलका

Raj Anadkat and Munmun Dutta: लोगों का पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी के रोल में नजर आई फेम मुनमुन दत्ता टप्पू यानी राज अनादकट के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में थीं। अब खबर आ रही है कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज अनादकट और मुनमुन दत्ता ने एक दूसरे को अंगूठी पहना दी। मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के करीबी सूत्रों ने बताया कि राज अनादकट ने मुनमुन से कुछ ही दिनों पहले अपने परिवार की मौजूदगी में गुजरात में सगाई कर ली थी। हालांकि दोनों की तरफ से अब तक सगाई की खबरों पर मुहर नहीं लगी है। इस बीच अब एक्ट्रेस की पीआर टीम की तरफ से बयान आया है कि दोनों की सगाई की खबर पूरी तरह से फर्जी है।

Munmun Dutta

राज अनादकट और मुनमुन दत्ता की लव स्टोरी

बता दें कि, राज अनादकट और मुनमुन दत्ता के बीच 9 साल का अंतर है। जहां राज की उम्र 27 साल की है वहीं मुनमुन लगभग 36 साल की हैं। उम्र के इस फासले को दरकिनार कर दोनों ने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया। वहीं परिवार वालों ने भी दोनों के प्यार को मंजूरी दे दी है।

बताते चलें कि राज अनादकट और मुनमुन दत्ता की मुलाकात तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर हुई थी। इस शो के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और देखते ही देखते प्यार हो गया। सेट पर हर किसी को पता था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और अंत में दोनों जरूर शादी कर लेंगे। शो से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि उन दोनों की फैमिली भी इस बारे में जानती हैं और ये लव स्टोरी काफी पुरानी है।

सोर्स के इन दावों के बावजूद मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने हमेशा से इस रिश्ते को प्राइवेट ही रखना पसंद किया। बता दें कि, मुनमुन दत्ता साल 2008 से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा हैं। हालांकि बीच में उन्होंने शो छोड़ दिया था लेकिन फिर से वापसी कर ली है। वहीं राज अनादतकट की साल 2017 में शो में एंट्री हुई थी। खैर अब सगाई की खबर सामने आने के बाद देखना होगा कि ये कपल कब अपनी शादी की घोषणा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+