तारक मेहता के दर्शकों को मिलेगी नई 'दयाबेन', ये मशहूर एक्ट्रेस दिशा वकानी को करेंगी रिप्लेस

दिशा वकानी अब शो में वापसी नहीं कर रही हैं। लेकिन इसके साथ ही फैंस के लिए एक गुडन्यूज हैं। दरअसल, दिशा की जगह अब दर्शकों को जल्द ही नई 'दयाबेन' मिलने वाली है।

मुंबई, 12 अगस्त: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीविजन का मशहूर शो है। शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी की वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब फैंस के लिए एक बुरी खबर है। खबर ये कि दिशा वकानी अब शो में वापसी नहीं कर रही हैं। लेकिन इसके साथ ही फैंस के लिए एक गुडन्यूज भी हैं। दरअसल, दिशा की जगह अब दर्शकों को जल्द ही नई दयाबेन भी मिलने वाली है।

शो के लिए एक्साइटेड हैं फैंस

शो के लिए एक्साइटेड हैं फैंस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के लिए फैंस हमेशा ही एक्साइटेड रहते हैं। इस शो के किरदारों ने फैंस के बीच एक अलग ही पहचान बनाई है। इन किरदारों में से एक दयाबेन का किरदार भी है, जो काफी समय से चर्चा में है और दर्शकों को जिसकी वापसी का बेसब्री से इंतजार भी है।

दिशा होंगी रिप्लेस

दिशा होंगी रिप्लेस

शो में दयाबेन के रूप में दिशा वकानी तो नहीं, लेकिन कोई और जरूर नजर आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दयाबेन के किरदार के लिए मेकर्स ने काजल पिसल को फाइनल किया है।

ये अभिनेत्री लेंगी दिशा की जगह

ये अभिनेत्री लेंगी दिशा की जगह

काजल पिसल ही वो अभिनेत्री हैं, जो शो में दयाबेन का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस से पहले इस रोल के लिए कई नाम सामने आए थे लेकिन किसी के नाम को फाइनल नहीं किया गया। अब काजल पिसल ही दयाबेन का किरदार निभाती नजर आएंगी।

काजल पिसल ने क्या कहा?

चर्चा है कि शो में दयाबेन के किरदार में काजल पिसल नजर आने वाली हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस पर अभी कुछ कहा नहीं है। ना ही प्रोडक्शन हाउस ने काजल को लेकर किसी तरह का कोई बयान दिया है।

एक्साइटेड हैं दर्शक

आज तक की खबर के मुताबिक काजल अगले महीने से शो की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। अब दर्शक दिशा वकानी की जगह काजल को उस रोल में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+