TMKOC: तारक मेहता के 'जेठालाल' को मारी थी कुर्सी! एक एपिसोड से करते हैं कितनी कमाई, जानकर रह जाएंगे दंग
Dilip Joshi Fees: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ लोगों को साथ में रहने का संदेश दिया जाता है। लेकिन अब बीते कुछ सालों से इस शो को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। कई कलाकारों के साथ गलत बर्ताव किया गया जिसके बाद उन्होंने अचानक शो छोड़ने का फैसला किया।
अब हाल ही में तारक मेहता के जेठालाल यानी दिलीप जोशी को लेकर जेनिफर मिस्त्री ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि सेट पर सोहिल रहमानी ने एक्टर पर कुर्सी फेंक दी थी। जिसकी वजह से दिलीप जोशी बुरी तरह भड़क गए थे। इसके बाद उन्होंने मेकर्स को शो छोड़ने की धमकी भी दे दी थी।

हालांकि इसके बाद सोहिल को तारक मेहता का उल्टा चश्मा से कुछ समय के लिए बैन कर दिया गया था। लेकिन 2 साल बाद ही शो में उनकी वापसी हो गई थी। बता दें, सोहिल रहमानी ने ऐसा बर्ताव सिर्फ और सिर्फ दिलीप जोशी के साथ नहीं किया है बल्कि बाकी एक्टर्स भी उनके खिलाफ बयान दे चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि तारक मेहता शो के एक एपिसोड के लिए दिलीप जोशी कितनी फीस लेते हैं।
तारक मेहता शो के जरिए दिलीप जोशी को काफी पॉपुलैरिटी मिली है। उन्होंने अपने एक्टिंग टैलेंट के जरिए घर-घर अलग पहचान बनाई। इस रोल को वह पिछले 15 सालों से निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप जोशी 1.5 लाख प्रति एपिसोड लेते हैं। वो शो के हाईएस्ट पेड एक्टर भी हैं।
वहीं दिलीप जोशी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने फिल्म मैंने प्यार किया, दिल है तुम्हारा, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी में काम किया। लेकिन असर में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा से ज्यादा पहचान मिली। जिसमें उनकी दयाबेन के साथ हुई नोकझोक ने फैंस का दिल जीत लिया। जेठालाल का कैरेक्टर एंटरटेनमेंट से भरपूर है।












Click it and Unblock the Notifications