'सोढ़ी का नहीं लगा फोन' गुरुचरण सिंह की वापसी पर बोले प्रोड्यूसर असित मोदी, कहा- 'उनके दिमाग में क्या है...'

Gurucharan Singh Return Home: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल प्ले करने वाले गुरुचरण सिंह 17 मई को अब घर लौट आए हैं। एक्टर की वापसी से उनके फैंस और परिवार वालों को राहत की सांस ली। वह लगभग 25 दिनों से गायब थे। एक्टर ने अपने गायब होने की वजह बताते हुए कहा कि वह अंतिम यात्रा पर निकले थे।

बता दें कि 22 अप्रैल से गुरुचरण सिंह लापता थे। एक्टर के गायब होने पर उनके परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। जांच के दौरान लगातार दिन बीत रहे थे लेकिन पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल रही थी। वहीं तारक मेहता के सेट पर भी पूरी स्टारकास्ट से पूछताछ तक की गई। खैर अब 25 दिनों बाद एक्टर घर लौट आए हैं। इस पर शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने अपना रिएक्शन दिया है।

Asit Modi

गुरुचरण सिंह की वापसी पर असित मोदी ने अपनी खुशी जाहिर की। टाइम्स नाउ के साथ बातचीत के दौरान असित मोदी ने कहा कि, 'मैं बहुत खुश हूं कि वो वापस आ गया है। मैं उसे शुभकामनाएं भेजता हूं। मैं उसके परिवार के लिए भी बहुत खुश हूं। हम सभी काफी चिंतित थे कि वह घर कब वापस आएंगे।'

असित मोदी ने आगे कहा कि, मुझे खुशी है कि उनके परिवार को उनका बेटा वापस मिल गया। लेकन उनके मन में ये तो वहीं जानते हैं उसे हम नहीं समझ सकते। मैंने उन्हें कई बार फोन कॉल करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन नहीं मिल रहा है। हालांकि मैं चाहता हूं कि वह मुझे वापस कॉल करें क्योंकि मैं उनसे बात करना चाहता हूं।'

बता दें कि, गुरुचरण सिंह ने साल 2020 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ दिया था। उन्होंने लगभग 16 साल इस शो के लिए काम किया है। लेकिन अपने पिता का ध्यान रखने के लिए एक्टर ने शो छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद से उन्होंने एक्टिंग से किनारा कर लिया। फिलहाल वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुचरण सिंह बीते कुछ दिनों से आर्थिक तंगी और डिप्रेशन से जुझ रहे थे। खैर अब एक्टर सही सलामत अपने घर वापस लौट आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+