Taarak Mehta के इस किरदार ने शो को कहा अलविदा, पहले ही शो छोड़कर फैंस का दिल तोड़ चुके ये स्टार्स
Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah Goli: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अकसर सुर्खियों में रहता है। बीते कुछ समय में शो के कई सारे लीड एक्टर्स ने शो को अलविदा कहा है। टप्पू से लेकर शैलेश लोढ़ा और दयाबेन तक के शो से चले जाने से फैंस बेहद दुखी हुए। फैंस सारे पुराने किरदारों को काफी मिस कर रहे हैं।
कुश शाह ने तोड़ा शो से नाता
शो से इतने सारे किरदारों ने अलविदा कहा और अब इसी से जड़ी एक और खबर सामने आई है। खबर ये कि शो में बीते 16 सालों से गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह ने भी शो से नाता तोड़ दिया है। खबरे हैं कि गोली शो छोड़कर चले गए हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि शो में गोली से पहले किन-किन स्टार्स ने शो को अलविदा कहा।

'गोली' ने शो को कहा अलविदा
तारक मेहता से हाल ही में खबर आई कि शो में गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह ने शो को अलविदा कह दिया है। मेकर्स ने वीडियो जारी किया है, जिसमें ये जानकारी दी गई है।
शैलेश लोढ़ा ने छोड़ा शो
शैलेश लोढ़ा बताते चलें कि तारक मेहता शो को शैलेश लोढ़ा ने भी अलविदा कहा था। शैलेश इस शो में तारक मेहता के किरदार में थे। एक्टर ने इल्जाम लगाया था कि उन्हें सो का बकाया नहीं दिया गया था। इसके बाद उन्होंने काफी समय तक अपने पैसों का इंतजार भी किया मगर उन्हें पैसा नहीं मिला। तब जाकर शैलेश लोढ़ा ने नेशल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में असित मोदी और उनकी प्रोडक्शन कंपनी नीला टेलीफिल्म्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
'दयाबेन' ने तोड़ा फैंस का दिल
साल 2017 में दिशा वकानी ने तारक मेहता शो छोड़ा था। इसके बाद वे शो में कभी वापस नहीं आईं। दिशा वकानी शो में दयाबेन का किरदार निभा रही थीं। फैंस उन्हें बेहद पसंद करते थे। मगर दिशा के जाने के बाद फैंस को तगड़ा सदमा लगा।
'टप्पू' ने कहा शो को अलविदा
साल 2022 में राज अनादकट ने भी शो छोड़ दिया था। राज इस शो में जेठालाल बने दिलीप जोशी के बेटे टप्पू का किरदार निभाते थे। राज ने कहा था कि मैं इस करियर में अलग-अलग किरदार जीना चाहता हू्ं और अपनी जिंदगी में नई चीजें भी देखना चाहता हूं। इसलिए मैंने ये शो छोड़ने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications