तारक मेहता को 7 साल बाद मिल गई नई 'दयाबेन', टप्पू के पापा के साथ करेंगी रोमांस, कौन है 28 साल की एक्ट्रेस
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। जब से 'दयाबेन' यानी दिशा वकानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ा है तभी से फैंस डिमांड कर रहे हैं उनकी शो में वापसी हो। लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है।
बता दें कि, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी को शो छोड़े हुए पूरे 7 साल हो चुके हैं। उनके जाने के बाद कई कलाकारों का ऑडिशन भी लिया गया लेकिन दिशा वकानी के किरदार दयाबेन के लिए मेकर्स को कोई पसंद नहीं आया। लेकिन अब आखिरकार दयाबेन की वापसी जल्द होने वाली है।

हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स ने ऐलान किया था कि वह दिशा वकानी से दयाबेन के किरदार के लिए बातचीत कर रहे हैं। हालांकि ने इस रोल को निभाने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में अब मेकर्स ने उनकी जगह दूसरी दयाबेन ढूंढ ली है। इसका खुलासा मिसेज सोढ़ी का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने किया है।
जेनिफर मिस्त्री जो कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ चुकी हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि जल्द ही शो में नई दयाबेन की एंट्री होने वाली है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया कि तीन साल से मेकर्स दयाबेन के रोल के लिए एक लड़की का ऑडिशन ले रहे हैं जो कि पूरी तरह से उनकी तरह लगती है। हैरानी की बात ये है कि उस लड़की की उम्र 28-29 साल की है।
जेनिफर मिस्त्री ने वीडियो में आगे बताया कि उसे पिछले तीन साल से ऑडिशन के लिए दिल्ली से मुंबई बुलाया गया। हालांकि दिशा वकानी और उस लड़की के बीच काफी ज्यादा उम्र का फासला है। जिसकी वजह से बात नहीं बन पा रही थी हालांकि अब उन्हें सेलेक्ट कर लिया गया है। फिलहाल तैयारी पूरी हो चुकी है लेकिन ये नहीं पता कि कब तक इंतजार करना होगा। बता दें कि, जेनिफर मिस्त्री ने नई दयाबेन का नाम रिवील नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications