Video: 'तारक मेहता..' में 'बबीता जी' की वापसी, मुनमुन दत्ता ने ट्रोलर्स को खास अंदाज में दिया जवाब
मुंबई, 27 अगस्त: टेलीविजन का सबसे पॉपुलर और गुदगुदाने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक बार फिर से 'बबीता जी' यानि एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की वापसी हो गई है। उन्होंने शो के लिए अपनी शूटिंग फिर से शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही उन अफवाहों पर भी विराम लग गया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि मुनमुन ने शो ने शो को बाय-बाय कर दिया है। यहीं नहीं शूटिंग शेड्यूल पर लौटीं 'बबीता जी' ने अपने फैंस के साथ ट्रोलर्स को भी अलग अंदाज में एक मैसेज दिया है।

फिर से 'बबीता जी' शो में लौट आईं
यह बात तो साफ है किसी भी सेलेब्रिटी को नफरत का भी उतना ही सामना करना पड़ता है, जिसना की फैंस से मिलने वाला प्यार का। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के साथ भी हुआ। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता को उनके हालिया जातिवादी टिप्पणी को लेकर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वो लोगों के रडार पर भी। इतना ही नहीं उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज कराई गई। हालांकि अब पहले की तरह सब नार्मल है और फिर से 'बबीता जी' शो में लौट आईं हैं।

शो से दूरी की यह बताई जा रही वजह
बता दें कि मुनमुन ने कुछ दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने एक जातिवादी टिप्पणी का इस्तेमाल किया, जिससे समाज का एक वर्ग उनसे खासा नाराज हो गया और देश के कई हिस्सों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि उनके माफी मांगने के बावजूद उन्हें लोगों की नफरत का सामना करना पड़ा था। अफवाहों के अनुसार इसी कारण से उनको शो से दूर रखा गया था।

इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर
अब मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जेबरा प्रिंट की ड्रेस पहने हुए मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में वो पलक झपकती है और अपने गालों पर हाथ रखकर कैमरे को देखती है। वहीं इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप सभी का शुक्रिया.. खासकर मेरे शुभचिंतकों को और नफरत करने वालों को भी'। उनके इस पोस्ट भी फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 2 लाख 84 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं।

फैंस कर रहे उनका स्वागत
वहीं वीडियो के कमेंट में फैंस उनका वेलकम करते नजर आ रहे हैं। उनके एक फैन ने कमेंट करके लिखा, क्वीन का फिर से शो में स्वागत हैं। वहीं एक फैन ने लिखा कि आप जैसे खूबसूरत इंसान से कोई नफरत नहीं कर सकता। इस बीच शो के मेकर असित कुमार मोदी ने भी हाल ही में उनके शो में लौटने की पुष्टि की थी। उन्होंने मुनमुन के शो को छोड़ने को महज एक अफवाह करार दिया था। आप भी देखिए मुनमुन दत्ता का यह वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications