TMKOC: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, जल्द ही होगी 'दयाबेन' की वापसी, इस दिन होगी शो में धमाकेदार एंट्री

इस बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आने वाले हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि 7 साल बाद दयाबेन यानी दिशा वकानी की शो में वापसी होने वाली है।

मुंबई, 30 सितंबर: पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से फैंस को एंटरटेन कर रहा है। लेकिन इन दिनों शो से लगातार सबसे पसंदीदा किरदार शो छोड़ कर जा रहे हैं। जिसकी वजह से अब मेकर्स फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। अब ये सरप्राइज क्या है इसको जानने के बाद आप भी खुशी से झूम उठेंगे। चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर ये सरप्राइज है क्या?

जल्द ही हो सकती है दयाबेन की वापसी

जल्द ही हो सकती है दयाबेन की वापसी

दरअसल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स ने फैसला किया है कि इस बार वह दर्शकों के लिए दीवाली तोहफा लेकर आएंगे। जी हां खबर है कि शो में दयाबेन की एंट्री होने वाली है। जो कि पिछले 3 साल से इस शो से गायब हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक जल्द ही दिशा वकानी के जरिए इस शो पर फिर से दयाबेन के किरदार को देखने का मौका मिल सकता है।

मेकर्स ने किया दिशा वकानी को अप्रोच

मेकर्स ने किया दिशा वकानी को अप्रोच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार फिर मेकर्स दयाबेन को इस शो में लाने के लिए उनसे बातचीत कर रहे हैं। मेकर्स ने दिशा वकानी को शो में वापसी के लिए अप्रोच किया है। अगर एक्ट्रेस ने इस ऑफर को स्वीकार किया तो जल्द ही फिर शो में दयाबेन का किरदार देखने को मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि, मेकर्स ने एक्ट्रेस को सिर्फ 2 महीने का वक्त दिया है और अगर दिशा वकानी ने इसका जवाब नहीं दिया तो उनकी जगह मेकर्स दूसरी दयाबेन को लाएंगे।

मेकर्स कर रहे थे 5 साल से इंतजार

मेकर्स कर रहे थे 5 साल से इंतजार

रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा दावा किया जा रहा है कि, मेकर्स ने दयाबेन को शो में लाने के लिए इतना लंबा इंतजार इसलिए किया क्योंकि वे दिशा वकानी को ही वापस लाना चाहते हैं। फैंस को उनकी दयाबेन को देखने के लिए सिर्फ दो महीने का और इंतजार करना होगा। दिशा अगर इस ऑफर को मंजूर करेंगी तो फैंस उनकी वापसी की खबर सुनकर झूम उठेंगे।

दिशा वकानी ने इस वजह से लिया था शो से ब्रेक

दिशा वकानी ने इस वजह से लिया था शो से ब्रेक

बता दें कि दिशा वकानी ने शो से साल 2017 में ब्रेक लिया था। उस वक्त उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। लगभग 5 साल से फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर उनकी दयाबेन तब नजर कब शो में वापसी करेंगी। बता दें कि सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि शो के मेकर्स भी यही चाहते हैं कि दिशा वकानी शो में वापसी करें।

तारक मेहता का हुआ रिप्लेसमेंट

बता दें कि शो से इस बीच कई बड़े किरदारों ने पल्ला झाड़ लिया है। शो में तारक मेहता का किरदार निभा रहे शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ दिया है और उनको रिप्लेस किया जा चुका है। शैलेश लोढ़ा की जगह सचिन श्रॉफ को कास्ट किया गया है। जिसकी वजह से फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं है। अब इन्हीं सबको देखते हुए मेकर्स ने दिशा वकानी को शो में लाने का फैसला किया है। देखना होगा कि हम सबकी दयाबेन कब शो में वापसी करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+