'भला हो उसका जिसने ये खबर...', तारक मेहता के जेठालाल को मारने पहुंचे थे 25 लोग? अब अभिनेता ने खुद बताया सच

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Dilip Joshi Jethalal News:'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल के घर को हथियार से लैस 25 लोगों ने घेर लिया है,कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी। अभिनेता ने इसकी सच्चाई बताई है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’s Dilip Joshi aka Jethalal

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दिलीप जोशी उर्फ ​​जेठालाल को लेकर हाल ही में ये खबर आई थी कि उनकी जान को खतरा है। इस खबर के सामने आने के बाद दिलीप जोशी उर्फ ​​जेठालाल सुर्खियों में आ गए थे। दावा किया गया था कि दिलीप जोशी के घर को 25 आदमियों ने घेर लिया है और उन्हें खतरा है। इतना ही नहीं ये खबर नागपुर कंट्रोल रूम को शायद कॉल करके भी बताई गई थी कि 25 लोगों ने एक्टर दिलीप जोशी के घर को बाहर से घेर लिया है। वो भी 25 लोग बंदूक और हथियार से लैस हैं। यह खबर तब आई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और अंबानी के बंगलों को उड़ाने की धमकी दी। हालांकि अब टीवी अभिनेता दिलीप जोशी ने इन अफवाहों का खंडन किया है और उन्हें नकली बताया है।

दिलीप जोशी बोले- गलत है ये खबर

दिलीप जोशी बोले- गलत है ये खबर

अभिनेता दिलीप जोशी उर्फ ​​जेठालाल ने कहा कि ये गलत खबर है। कथित तौर पर, नागपुर कंट्रोल रूम को कटके नाम के एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसने कहा कि दिलीप जोशी के शिवाजी पार्क आवास के बाहर बंदूक और हथियारों के साथ 25 लोगों को तैनात किया गया था। कॉल करने वाले ने कहा कि उसने 25 व्यक्तियों के बारे में चर्चा सुनी थी जो इन गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मुंबई पहुंचे थे। शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन को तुरंत नागपुर कंट्रोल रूम द्वारा सूचित किया गया, जिसने जांच शुरू करने के लिए मामला भी दर्ज किया।

जेठालाल बोले- भला हो उस आदमी का...

जेठालाल बोले- भला हो उस आदमी का...

मौत की धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दिलीप जोशी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "भला हो उसका जिसने ये गलत खबर फलाई। मुझे इतने लोगों के फोन आए मेरा हाल चाल पूछने के लिए। इतने सारे पुराने दोस्तों और बहुत सारे परिवार वालों के मुझे फोन आए। मुझे ये बहुत अच्छा लगा कि इसी वजह से मैं उन लोगों से बात कर पाया, जिससे काफी वक्त से बात नहीं हुई थी।''

'मुझे पता चला कि लोग मुझे कितना प्यार करते हैं...'

'मुझे पता चला कि लोग मुझे कितना प्यार करते हैं...'

दिलीप जोशी ने आगे कहा, ''इसी वजह से मुझे पता चला कि लोग मुझे कितना प्यार करते हैं। इतने सारे लोग मेरे और मेरे परिवार के लिए चिंतित थे, यह खुशी की बात थी।' उन्होंने कहा, "हमने अगर कुछ किया हो तो ऐसी कोई बात निकले लेकिन ये खबर बिना सिर-पैर वाली थी।''

जेठालाल को आ रही है दया की याद

जेठालाल को आ रही है दया की याद

जेठालाल और दया के रूप में दिलीप जोशी और दिशा वकानी की जोड़ी को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया। एक्ट्रेस के शो छोड़ने के बाद फैन्स उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। दिलीप जोशी ने हाल ही में दया को मिस करने के बारे में बात की और याद किया कि यह कैसे शो का मजेदार हिस्सा था। उन्होंने कहा, "एक अभिनेता के तौर पर मैं दया के किरदार को मिस करता हूं। लंबे समय से आप सभी ने दया और जेठालाल के अच्छे और मजेदार दृश्यों का लुत्फ उठाया है। जब से दिशा जी गई हैं, वह हिस्सा जो मजेदार था, अब याद आ रही है। दया और जेठा के बीच की केमिस्ट्री गायब है। लोग भी यही कह रहे हैं। देखते हैं, मैं हमेशा सकारात्मक हूं, असित भाई हमेशा सकारात्मक हैं। तो आप कभी नहीं जानते कि क्या कुछ दिलचस्प सामने आ सकता है। कल किसने देखा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+