Boycott TMKOC: शो में नहीं लौटी 'दयाबेन', जेठालाल के आंसू देख भड़के फैंस, शो को किया बायकॉट
TMKOC Boycott: टीवी का सबसे चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बरसों से फैंस का पसंदीदा शो रहा है। वहीं सीरियल के हर किरदार ने फैंस के दिलों में छाप छोड़ी है। लेकिन जब से दयाबेन यानि दिशा वकानी ने ये शो छोड़ा है उसके बाद से फैंस उनके इस रोल को काफी याद करते हैं। फैंस चाहते हैं कि दयाबेन एक फिर शो में लौट आएँ।
हाल ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा का एक प्रोमो रिलीज हुआ जिसे देखने के बाद फैंस को लगा कि मेकर्स ने उनकी ये मांग पूरी कर दी। प्रोमो में जेठालाल, दया का स्वागत करने की तैयारी करते दिखे थे। लेकिन जब ये एपिसोड लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर ना सिर्फ जेठालाल बल्कि फैंस का भी ये सपना चकनाचूर हो गया। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर शो को बायकॉट करना शुरू किया और मेकर्स से माफी मांगने को कहा।

शो का जब प्रोमो रिलीज हुआ था तो हर कोई सालों बाद दयाबेन की एंट्री को लेकर काफी एक्साइटेड था। प्रोमो में दिखाया गया कि दयाबेन की वापसी के लिए जेठालाल और पूरी सोसाइटी जोरों-शोरों पर तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में फैंस इस एपिसोड के लिए काफी एक्साइटेड थे। लेकिन जब ये एपिसोड टेलिकास्ट हुआ तो उसमें दयाबेन की वापसी नहीं हुई। ऐसे में फैंस काफी निराश हो गए और उनका सातंवे आसमान पर पहुंच गया। साथ ही फैंस अब इस शो को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी ना होने को फैंस मेकर्स की ट्रिक बता रहे हैं। ताकि उनके शो को टीआरपी मिल सके लेकिन लगता है मेकर्स की ये ट्रिक उन पर भारी पड़ गई। एक यूजर ने कमेंट असित मोदी को ट्रोल कर लिखा, 'आपको शर्म आनी चाहिए और इसके लिए माफी मांगो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, "बायकॉट तारक मेहता का उल्टा चश्मा... हो गए खुश फैंस का दिल तोड़कर.. अब नहीं बंद करो.."। एक ने लिखा, 'इतना हाइप क्यों क्रिएट कर करके हमारी फीलिंग के साथ खेलते हो।"
बता दें कि, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पिछले 6 सालों से दयाबेन यानि दिशा वकानी नहीं नजर आईं। जबसे वह इस शो से गईं हैं तो मेकर्स को टीआरपी की काफी मार झेलनी पड़ी। क्योंकि फैंस के मुताबिक सबसे ज्यादा दिलचस्प रोल उन्हीं का था। लेकिन अब लगता है कि वह इस शो में कभी वापसी नहीं करेंगी। फैंस की ये मुराद शायद कभी पूरी नहीं हो पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications