'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर बड़ी खबर, क्या खत्म होने वाला है शो? असित मोदी ने किया शॉकिंग ऐलान
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इंडियन टेलीविजन अकादमी (ITA) ने हाल ही में अपने 25 साल पूरे किए जिसका जश्न एक भव्य अवॉर्ड नाइट के रूप में मनाया गया। इस समारोह में टीवी दुनिया की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर बड़ा ऐलान
इसी दौरान टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता और निर्देशक असित कुमार मोदी ने टेलीविजन बनाम ओटीटी के सवाल पर अपनी स्पष्ट राय लोगों के सामने रखी थी।

असित मोदी ने कहा- टीवी की जगह कोई नहीं ले सकता
-मीडिया से बातचीत में असित मोदी ने बताया कि ITA अवॉर्ड्स की शुरुआत टीवी कलाकारों और टेकनीशियनों को सम्मान देने के उद्देश्य से हुई थी। टीवी की पॉपुलैरिटी कम होने की बात पर उन्होंने कहा- टेक्नोलॉजी बदलती रहती है लेकिन अच्छा कंटेंट हमेशा दर्शकों को खींचता है।
-असित मोदी ने आगे कहा- लोग कहते हैं कि ओटीटी के आने से टीवी कम देखा जा रहा है, पर मेरा मानना है कि टीवी परिवार को जोड़ता है। इसे पूरा परिवार साथ बैठकर देखता है और इसकी जगह हमेशा बनी रहेगी।
सोशल मीडिया और ओटीटी पर असित मोदी की राय
असित मोदी ने आगे कहा कि आज दर्शकों के सामने विकल्पों की भरमार है, टीवी, ओटीटी, सोशल मीडिया, सभी जगह शानदार कंटेंट उपलब्ध है। उन्होंने कहा- अब दर्शकों के सामने जैसे छप्पन भोग सज गए हैं। ऐप्स पर मनचाही चीजें मिल जाती हैं। पसंद न आए तो एक क्लिक में चैनल या ऐप बदल देते हैं।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो कब तक चलेगा?
-असित मोदी ने अपने लंबे समय से चल रहे सुपरहिट शो पर बात करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज भी दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। उन्होंने कहा- शो अभी भी लगातार चल रहा है और जब तक चल सकेगा, चलता रहेगा। इसे ऐसे खत्म नहीं किया जाएगा।
-प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा- दर्शक आज भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को भरपूर प्यार दे रहे हैं। ये सिर्फ एक शो नहीं बल्कि एक ब्रांड है। इसे बनाने में मेरी और मेरी पूरी टीम की कड़ी मेहनत लगी है और खुशी है कि लोग आज भी इसे शौक से देखते हैं।
2008 से लगातार चल रहा है 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो
आपको बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो साल 2008 में ऑन-एयर हुआ था। तब से ये भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शोज में शुमार है। अपनी पारिवारिक कॉमेडी और सकारात्मक संदेशों की वजह से ये अब तक दर्शकों का दिल जीत रहा है।












Click it and Unblock the Notifications