Taarak Mehta......इस फेमस एक्ट्रेस ने 10 साल बाद दोबारा रचाई ली शादी
नई दिल्ली, 21 नवंबर। सोनी सब टीवी के पॉपुलर कॉमेटी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। शो के कलाकारों की अपनी फैंन फॉलोइंग है। शो से जु़ड़े किरदारों के बार में लोग खूब सर्च करते हैं और उनके बारे में जानने की कोशिश करते हैं। इस सीरियल से जुड़े एक्टर्स-एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस शो से जुड़ी एक एक्ट्रेस ने हाल ही में दूसरी बार शादी रचा ली है।

एक्ट्रेस ने दूसरी बार रचाई शो
तारक मेहता शो में रीता रिपोर्ट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रिया अहूजा ने दूसरी बार शादी रचा ली है। 10 साल बाद प्रिया ने दोबारा शादी की। हैरान मत होइए क्योंकि उन्होंने किसी और से नहीं बल्कि अपने पति और शो के डायरेक्टर मालव राजदा से ही दूसरी बार शादी रचाई है। शादी की दसवीं सालगिरह पर प्रिया और मालव ने फिर से सारी रश्मों और रिवाजों के साथ शादी की है।

10 साल बार दोबारा की शादी
मालव राजदा और एक्ट्रेस प्रिया अहूजा ने एक-दूसरे से दूसरी बार शादी की है। इस शादी में उनका नन्हा बेटा अरदास भी नजर आया। प्रिया दो साल पहले ही मां बनी है। शादी में हल्दी, मेंहदी समेत सारी रश्में फिर से हुईं। शादी में तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के सभी कलाकार नजर आएं। प्रिया अपनी 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी को खास और यादगार बनाने के लिए अपने पति से दोबारा शादी की। प्रिया आहूजा ने अपनी शादी की कई सारी फोटोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

पिंक लहंगे में ग्लैमरस अवतार
प्रिया ने शादी में पिंक रंग का लहंगा पहना और हैवी ज्वैलरी पहनीं थी। वहीं मालव ने भी मैंचिंग शेरवानी पहनीं थी। दोनों के बीत का प्यार तस्वीरों में साफ-साफ दिख रहा है। हालांकि मालव के हाथों पर प्लास्टर दिखा, लेकिन तस्वीरों में कही भी उनके चेहरे पर इस चोट का दर्द नहीं दिखा। दोनों एक दूसरे के साथ पोज करते नर आएं। आपको बता दें कि प्रिया और मालव की दोस्ती तारक मेहता के सेट पर हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और साल 2011 में दोनों से शादी कर ली।
Anupama में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, साथ छोड़ने की तैयारी में 'वनराज शाह'












Click it and Unblock the Notifications