Anupama में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, साथ छोड़ने की तैयारी में ‘वनराज शाह'
मुबंई, 17 नवंबर। टीवी का नंबर वन शो बन चुके 'अनुपमा' सीरियल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सीरियल के लीड रोल में ब़ड़ा बदलाव आ सकता है। अनुपमा (Anupamaa)' में 'वनराज शाह' के किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे शो से अलग हो सकते हैं। इस सीरियल से सुधांशु ने अपनी अलग पहचान बना ली हैं, लेकिन जल्द ही वो शो से अलग हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सुधांशु पांडे के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, जिसके बाद वो अनुपमा को गुड बाय कर सकते हैं।

शो की शूटिंग गंगानगर और राजस्थान में शूटिंग होगी। वेब सीरिज में उनका किरदार युवा राजनेता है, जो भ्रष्टाचार को रोकने के लिए काम करता है। अनुपमा सीरियल में वनराज का किरदार बेहद गुस्सैल और सख्त रवैये वाले पति का है। उन्हें लोग खूब पसंद करते हैं, वहीं इस सीरियल में 'वनराज' का किरदार निभाने के बाद उनकी फैंन फॉलोइंग में खूब बढ़ोतरी हुई।
हालांकि जो देखने में आ रहा है उसमें पिछले कुछ एपिसोड से वनराज का रोल बहुत कम दिखा रहे हैं। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि वनराज घर से दूर जा चुके हैं। वो वेब सीरिज के साथ बीच-बीच में सीरियल की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन वनराज जैसे रोल को कम दिखाकर मेकर्स कब तक दर्शकों को रोक सकेंगे ये देखना होगा। अगर वो शो छोड़ते हैं तो शो के टीआरपी पर बड़ा असर पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications