TMKOC: जेनिफर मिस्त्री के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर असित मोदी का बड़ा बयान, बोले- हमने शो से निकाला इसलिए....
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी ने कहा है- हम कानूनी कार्रवाई करेंगे, क्योंकि जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल मुझे और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फिलहाल खबरों में छाया हुआ है। दरअसल इस फेमस सीरियल में रोशन सिंह सोढ़ी की पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी और अन्य दो लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के प्रोड्यूसर के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है। हालांकि इस मामले पर अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी का बयान भी सामने आया है और उन्होंने जेनिफर के आरोप को सिरे से नाकार दिया है।
असित मोदी ने कही ये बड़ी बात
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के निर्माताओं और निर्देशन टीम ने जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल के आरोपों का खंडन किया है और दावा किया है कि उन्हें खराब व्यवहार के चलते इस शो से बाहर निकाल दिया गया था। आपको बता दें कि जेनिफर मिस्त्री ने अपनी शिकायत में कहा है कि शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी, प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज ने उनके साथ खराब ब्यवहार किया था और उनका यौन शोषण भी किया था।
असित मोदी ने कहा- हम कानूनी कार्रवाई करेंगे
एएनआई की खबर के अनुसार अब इन सभी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए असित कुमार मोदी ने कहा है- हम कानूनी कार्रवाई करेंगे, क्योंकि वह मुझे और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। क्योंकि हमने उन्हें शो से बाहर निकाल दिया है तो वह हम पर आधारहीन आरोप लगा रही हैं। शो के अन्य निर्माताओं ने भी असित मोदी के दावों को लेकर एक बयान जारी किया है और कहा है कि जेनिफर को निकाल दिया गया था इसी के चलते वह ऐसे आरोप लगा रही हैं।
We will take legal action as she is trying to defame me and the show both, since we terminated her services, she is making these baseless allegations: Asit Kumar Modi, on sexual harassment allegations levied by actress of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
— ANI (@ANI) May 12, 2023
जेनिफर मिस्त्री ने छोड़ा था शो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेनिफर मिस्त्री ने करीब दो महीने पहले ही इस सीरियल के शूटिंग से दूरी बना ली थी। वह आखिरी बार 7 मार्च 2023 को शूटिंग सेट पर पहुंची थीं। खबर है कि सोहेल रमानी और जतिन बजाज ने जेनिफर मिस्त्री को अपमानित किया था, जिसके बाद वह सेट से सीधे घर वापस लौट आई थीं। जेनिफर ने अपनी शिकायत में कहा था- मेरा आखिरी एपिसोड 6 मार्च को टेलिकास्ट हुआ था। मुझे सेट पर काफी बेइज्जत किया गया था और नीचा दिखाया गया था।
जेनिफर ने थाने में की है शिकायत
जेनिफर ने बताया था- मेरी मैरिज एनिवर्सरी थी। मैंने काम से हाफ डे की छुट्टी लेकर घर जाने के बारे में पूछा था। मुझे वह लोग जाने नहीं दे रहे थे। सोहेल रमानी ने मेरी गाड़ी को जबरदस्ती रोका। मैंने उनसे कहा भी कि मैंने 15 साल इस शो के साथ काम किया है और मेरे साथ आप ऐसे जबरदस्ती नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा- इसके बाद सोहेल ने मुझे धमकी दी। मैंने असित कुमार मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवा दी है।












Click it and Unblock the Notifications