Taapsee Pannu Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं तापसी पन्नू, बैडमिंटन खिलाड़ी कर रहीं डेट
Taapsee Pannu Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस साल फिर से शादी सीजन शुरू हो गया है। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने सात फेरे लिए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ शादी रचाने वाली हैं।
जानकारी के मुताबिक, तापसी पन्नू ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बो को पिछले 10 सालों से डेट कर रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने हमेशा इस रिश्ते को प्राइवेट रखना पसंद किया। अब एक्ट्रेस इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती हैं। कहा जा रहा है कि तापसी राजस्थान में इस साल मार्च के महीने में ग्रैंड वेडिंग करेंगी।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी पन्नू मैथियास बो के साथ दो अलग-अलग रीति-रिवाज से शादी करेंगे। शादी सिख और क्रिश्चियन दोनों अलग धर्म के रिवाजों के हिसाब से होगी। कहा जा रहा है कि कपल की शादी की गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड सितारे शामिल नहीं हैं। कपल सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे। हालांकि इसको लेकर अब तक कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
तापसी ने हाल ही में जब मैथियास के बारे में खुलकर बात की और कहा कि वह उनसे तब मिली थीं जब वह अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म चश्मे बद्दूर की शूटिंग कर रही थीं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि वह इस रिश्ते से बेहद खुश हैं और इसे आगे बढ़ाना चाहती हैं। जब उनसे शादी को लेकर पूछा गया तो एक्ट्रेस ने इस पर जवाब देने से साफ मना कर दिया था। खैर 36 साल की तापसी 43 साल के मैथियास के साथ शाही अंदाज में शादी करने के लिए तैयार हैं।
वहीं तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म डंकी में देखा गया था। जो कि पिछले साल 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने पहली बार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। वहीं इस साल भी एक्ट्रेस के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन पर हैं। जिसमें फिर आई हसीना दिलरुबा, वो लड़की है कहां जैसी फिल्में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications