बार-बार खुद को बेरोजगार कहे जाने से तंग आईं तापसी पन्नू, दिया ये जवाब
मुंबई, 22 सितंबर: फिल्म एक्ट्रेस तापसी पन्नू बीते कुछ समय से लगातार फिल्मों में व्यस्त हैं और लगातार उनकी फिल्में रिलीज भी हो रही हैं। इसके बावजूद उनको लगातार सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके बेरोजगार और बिना काम भट रही हीरोइन कहते हैं। तापसी ने इसको लेकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके पास बहुत काम है और ट्रोल करने वाले ये सब लिखना बंद करें।

2023 तक मेरे पास डेट्स ही नहीं
तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में कहा कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खाली और बेरोजगार कहते हैं। ये काफी अजीब है क्योंकि आने वाले दो साल तक उनके पास इतना काम है कि सांस लेने की फुर्सत नहीं है। तापसी का कहना है कि 2023 तक उनके पास कोई डेट नहीं है। यहां तक कि इन ट्रोल्स को जवाब देने तक का समय भी मेरे पास नहीं है लेकिन ये लोग लगातार मुझे बेरोजगार लिख रहे हैं।

मर्दाना शरीर कहने पर भी दिया जवाब
तापसी पन्नू की एक तस्वीर पर हाल ही में इंस्टा पर उनकी बॉडी को एक मर्द की बॉडी कहा गया था। तापसी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही थी जिसमें तापसी की बैक दिखाई दे रही थी, पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ये मर्द की बॉडी वाली सिर्फ तापसी पन्नू ही हो सकती हैं। इस पर तापसी ने जवाब दिया और लिखा, मैं बस इतना कहूंगी कि 23 सितंबर का इंतजार करें और मुझे आगे बढ़ाएं धन्यवाद, मैंने इस तारीफ के लिए वाकई बहुत मेहनत की है। तापसी पन्नू का मानना है कि वो अक्सर कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय देती हैं, इसलिए भी उनको ट्रोल किया जाता है।

तापसी के पास कई फिल्में
तापसी पन्नू के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। तापसी पन्नू की आने वाली फिल्मों में लूप लपेटा, रश्मि रॉकेट, दोबारा और शाबाश मिट्ठू शामिल है। इसके अलावा, तापसी पन्नू दो तमिल फिल्में भी कर रही हैं। तापसी पन्नू हाल ही में अपनी अगली फिल्म ब्लर की भी शूटिंग नैनीताल में शुरू कर चुकी हैं। तापसी पन्नू के बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म है।












Click it and Unblock the Notifications