ट्रोल करने की कोशिश कर रहे ट्रोलर्स को तापसी पन्नू ने दिया करार जवाब, उनकी फिल्म पर भी है बायकॉट का खतरा

मुंबई, अगस्त 19। ट्रोलर्स को अक्सर मुंहतोड़ जवाब देने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एकबार फिर एक ट्रोल करने वाले को लताड़ा है। दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने तापसी पन्नू को ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उस यूजर को करार जवाब देते हुए उसका मुंह बंद कर दिया।

तापसी को लेकर ट्रोलर ने क्या कहा?

तापसी को लेकर ट्रोलर ने क्या कहा?

दरअसल, ऋषि बगरी नाम के एक यूजर ने तापसी पन्नू को टैग करते हुए लिखा था,"तापसी के 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनके ट्वीट्स पर सिर्फ 5 से 8 रिट्वीट हो रहे हैं। इसी तरह तापसी दर्शकों को उनकी फिल्म न देखने के लिए दोषी ठहराएंगी।" ऋषि ने एक अन्य ट्वीट में तापसी पन्नू को इमोजी टैग करते हुए कठिन प्रयास करने के लिए कहा है और कहा है कि वास्तव में आपको इसकी जरूरत है।

बॉयकॉट ट्रेंड पर भड़कीं तापसी

बॉयकॉट ट्रेंड पर भड़कीं तापसी

तापसी पन्नू ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ''मेरे फॉलोअर्स में आधी तो आपकी जनता है, जिसने प्रासंगिक बना रखा है, आपका शुक्रिया आपने मेरा ध्यान आकर्षित किया। आपको बता दें कि बॉलीवुड पर इस वक्त बॉयकॉट ट्रेंड का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिहं चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षाबंधन को बॉयकॉट की वजह से नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे में तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा आज रिलीज हुई है।

इन हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं तापसी

इन हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं तापसी

तापसी पन्नू बॉलीवुड में पिंक, नाम शबाना, सूरमा, मुल्क, मनमर्जियां और थप्पड़ जैसी हिट फिल्में कर चुकी हैं। इन फिल्मों को तापसी ने अपनी एक्टिंग के दम पर ही हिट कराया है। उन्होंने गेम ओवर, बदला, सांड की आंख और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है। तापसी की नई फिल्म 'दोबारा' आज ही बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+