सोनाक्षी सिन्हा के कमेंट पर तापसी पन्नू की प्रतिक्रिया, स्टार किड्स की जगह आउटसाइडर्स को नहीं मिलता मौका
नई दिल्ली, अक्टूबर 09। नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड में समय-समय पर बहस छिड़ती रही है। एकबार फिर इंडस्ट्री में 'आउटसाइडर और इनसाइडर' को लेकर चर्चा है। दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इस मुद्दे पर अपनी राय दी थी। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में स्टार किड्स को भी फिल्मों से निकाल दिया जाता है, लेकिन वो किसी के पास रोने नहीं जाते। सोनाक्षी का ये बयान उन लोगों के लिए निशाना था, जो इंडस्ट्री में अपनी असफलता को नेपोटिज्म का नाम दे देते हैं। सोनाक्षी के बयान पर अब तापसी पन्नू ने प्रतिक्रिया दी है।

स्टार किड्स की जगह बाहरी लोगों को नहीं लिया जाता
तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो सोनाक्षी की बात से सहमत हैं, लेकिन उसमें एक बात जरूर जोड़ना चाहती हैं। तापसी ने कहा है कि ये बात सही है कि स्टार किड्स को भी कभी-कभी फिल्मों से निकाल दिया जाता है, लेकिन ये भी सच है कि स्टार किड्स की जगह कभी बाहरी लोगों (आउटसाइडर्स) को रिप्लेस नहीं किया जाता, क्योंकि कोई व्यक्ति किसी और के नाम की सिफारिश कर रहा होता है, जिसका निश्चित रूप से इंडस्ट्री से संपर्क होता है।

इंडस्ट्री कनेक्शन के बिना नहीं मिलता काम- तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने कहा है कि मेरी बात और सोनाक्षी जी की बात में ये अंतर बड़ा है कि स्टार किड्स को इंडस्ट्री कनेक्शन के बिना रिप्लेस नहीं किया जाता है, हालांकि हर अभिनेता को किसी न किसी बिंदु पर किसी प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया जाता है। आपको बता दें कि तापसी ने हाल ही में अपना प्रोडक्शन बैनर लॉन्च किया था, जिसे उन्होंने आउटसाइडर्स Films कहा था। तापसी पन्नू ने कहा कि मैं यह नहीं कह रही कि स्टार किड्स को फिल्मों से नहीं निकाला जाता, लेकिन वो कभी आउटसाइडर्स के लिए फिल्मों से बाहर नहीं किए जाते।

क्या कहा था सोनाक्षी सिन्हा ने?
आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने फिल्मों को हाथ से जाने की बात कबूल की थी। उन्होंने कहा था कि स्टार किड्स को भी फिल्म से बाहर होना पड़ता है, लेकिन फर्क ये है कि वो किसी के पास जाकर रोते नहीं हैं। सोनाक्षी ने कहा था कि फिल्म का हाथ से जाना हर किसी के साथ होता है, इससे लड़ना चाहिए। सोनाक्षी ने कहा था कि मैं एक स्टार किड हूं, लेकिन मेरे पिता स्टार किड नहीं थे, लेकिन वो फिर कई फिल्मों से हाथ धो बैठे थे।












Click it and Unblock the Notifications