पैपराजी को देखते ही फिर भड़की उठीं तापसी पन्नू, तेवर देख लोगों ने कहा- लो आ गईं दूसरी जया बच्चन

Taapsee Pannu Viral Video: तापसी पन्नू का एक हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पैपराजी पर अपना गुस्सा उतार रही हैं।

Taapsee Pannu Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों फिल्मों से ज्यादा पैपराजी पर अपना गुस्सा निकालने को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह आए दिन पैपराजी पर भड़क उठती हैं और उनका ये रवैया सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है। अपने इस व्यवहार के कारण आजकल तापसी पन्नू लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्हें कई बार फोटोग्राफर्स पर भड़कते हुए देखा गया है। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने पैपराजी को अपने तेवर दिखाए, जिसके बाद वो फिर से लोगों के निशाने पर आ गई हैं। लोगों को उनका ये व्यवहार पसंद नहीं आ रहा है। इसी बीच तापसी पन्नू का एक हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पैपराजी पर अपना गुस्सा उतार रही हैं।

पैपराजी पर भड़क गईं तापसी

पैपराजी पर भड़क गईं तापसी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी ने तापसी पन्नू को दिवाली की बधाई दी। तापसी ने भी जवाब में उन्हें विश किया। इस दौरान वो कार का दरवाजा खोलकर बैठने ही जा रही थीं कि पैपराजी ने फोटोज क्लिक करने के लिए उनकी कार का दरवाजा ब्लॉक कर दिया। इस पर तापसी भड़क गईं। उन्होंने तुरंत अपना सिर हिलाते हुए कहा, 'ऐसा मत करो। ऐसा मत करो।'

लोगों ने कहा- दूसरी जया बच्चन है ये

लोगों ने कहा- दूसरी जया बच्चन है ये

तापसी पन्नू का इस तरह से बार बार पैपराज पर भड़कना सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। लोग तापसी के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- बकवास एक्टर, बकवास बिहेवियर। वहीं एक और यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- दूसरी जया बच्चन बन रही है। हालांकि, कई लोगों ने तापसी पन्नू का सपोर्ट भी किया है। तापसी के फैंस का कहना है कि पैपराजी को अपनी लिमिट पता होनी चाहिए।

फोटोग्राफर्स पर भड़क गई थीं जया बच्चन

फोटोग्राफर्स पर भड़क गई थीं जया बच्चन

आपको बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस जया बच्चन को कई बार पैपराजी पर भड़कते हुए देखा गया है। वह इस बार दिवाली पर भी फोटोग्राफर्स पर अपना गुस्सा निकालते हुए नजर आई थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जया बच्चन के इस व्यवहार को लेकर लोगों ने उन्हें बहुत कुछ लिखा था।

पैपराजी ने राजू श्रीवास्तव को लेकर पूछ लिया था सवाल

पैपराजी ने राजू श्रीवास्तव को लेकर पूछ लिया था सवाल

जानकारी के अनुसार ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब तापसी पन्नू पैपराजी पर भड़क उठी हैं। पिछले महीने वह पैपराजी पर तब भड़क गई थीं, जब वह भीड़ से घिरी हुई थीं और उनसे दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर सवाल पूछ लिया गया था। उस समय तापसी ने कहा था- क्या बोलूं। इसके बाद वो लोगों को हटाकर अपना रास्ता बनाते हुए बोलीं- अरे भाई साहब, आप एक मिनट। आप एक मिनट। आप हटिए। आप ऐसे मत करिए। थोड़ा हटिए। थोड़ा हटिए। पीछे हटिए। इसके बाद वह 'थैंक्यू' बोलते हुए चली गईं।

रिपोर्टर के सवाल से भड़क गई थीं तापसी

रिपोर्टर के सवाल से भड़क गई थीं तापसी

कुछ महीने पहले भी तापसी पन्नू को काफी गुस्से में देखा गया था। उस समय पैपराजी ने उनसे फिल्म 'दोबारा' को लेकर क्रिटिक्स के निगेटिव कमेंट्स के बारे में पूछ लिया था। मीडिया से बात करते हुए तापसी ने कहा था- चिल्लाओ मत भाई। फिर ये लोग बोलेंगे एक्टर्स को तमीज नहीं है। उस समय तापसी एक रिपोर्टर के सवाल को लेकर भी काफी गुस्से में आ गई थीं।

दिवाली पार्टी में कैमरा मैन पर किया था गुस्सा

दिवाली पार्टी में कैमरा मैन पर किया था गुस्सा

वहीं हाल ही में आयुष्मान खुराना की दिवाली पार्टी में एक कैमरा पर्सन ने तापसी पन्नू से फोटोज क्लिक करवाने के लिए रिक्वेस्ट की थी। उस कैमरा पर्सन ने तापसी से कहा था- आप प्लीज चिल्लाना मत। इस पर रिएक्ट करते हुए तापसी ने कहा था- आप ऐसी हरकतें नहीं करोगे तो नहीं चिल्लाऊंगी। तापसी पन्नू जल्द ही बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+