तापसी पन्नू की पहली डायरेक्टोरियल मूवी 'ब्लर' का मोशन पोस्टर रिलीज, आखिर क्यों OTT पर होगी स्ट्रीम
Taapsee Pannu Blurr: बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वालीं तापसी पन्नू की 'ब्लर' मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।
Taapsee Pannu Blurr: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू पिछले काफ समय से पैपराजी के निशाने में चल रही हैं। दरअसल वह अक्सर ही कई मौकों पर पैपराजी के साथ किसी न किसी बात को लेकर भिड़ जाती हैं। तापसी पन्नू का गुस्सा उनके चेहरे पर साफ नजर आता है। इसी बीच आपको बता दें कि तापसी पन्नू अपनी नई फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसका नाम रखा गया है 'ब्लर'। ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस मूवी से तापसी पन्नू डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रही हैं।

तापसी पन्नू की 'ब्लर' ओटीटी पर होगी रिलीज
आपको बता दें कि बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वालीं तापसी पन्नू की 'ब्लर' मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आगामी 9 दिसंबर 2022 को प्रीमियर होगी। इसमें तापसी पन्नू के साथ गुलशन देवैया भी नजर आएंगे। हालांकि लोगों के मन में ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या तापसी डर गई हैं, जिस वजह से वह अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की बजाय ओटीटी पर रिलीज कर रही हैं। आखिर इसके पीछ क्या कारण है।

पिछली कई फिल्में फ्लॉप साबित हुईं
जानकारी के अनुसार तापसी पन्नू ने इससे पहले कई बेहतरीन फिल्में की हैं जिनमें 'पिंक', 'नाम शबाना', 'मुल्क', 'थप्पड़' और 'हसीन दिलरुबा' का नाम शामिल है। तापसी ने इन सभी फिल्मों में शानदार एक्टिंग की हैं, लेकिन उनकी कई फिल्में लगातार फ्लॉप भी हुई हैं। उनकी फिल्म 'रश्मि रॉकेट' फ्लॉप साबित हुई थी।

रिस्क उठाने के लिए तैयार नहीं तापसी
वहीं फिल्म 'लूप लपेटा' भी कोई खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म 'शाबाश मिठू' भी बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई थी। 'दोबारा' का भी कुछ ऐसा ही हाल हुआ है। ऐसे में कहा जा रहा है कि वो अब रिस्क उठाना नहीं चाहती हैं। इसलिए उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म को ओटीटी पर ही रिलीज करने का फैसला लिया है।
'ब्लर' तापसी की पहली डायरेक्टोरियल मूवी
आपको बता दें कि फिल्म 'ब्लर' उनकी पहली डायरेक्टोरियल मूवी है। वहीं फिल्मों के फ्लॉप होने के अलावा तापसी पन्नू का रवैया भी आजकल उन पर भारी पड़ रहा है। दरअसल, उन्हें बीते कई महीनों में कई बार पैपराजी पर भड़कते हुए देखा गया है। इस वजह से उनकी काफी किरकिरी भी हुई है। लोगों ने सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू को बहुत भला बुरा भी कहा है।

शाहरुख खान के साथ भी आएंगी नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तापसी पन्नू के पास इस समय कई साउथ और हिंदी फिल्में मौजूद हैं। तापसी जल्द ही तमिल फिल्म 'एलियन' में नजर आएंगी। इसके अलावा तापसी पन्नू साउथ की बड़ी मूवी 'वो लड़की कहां है?' भी दिखाई देंगी। तापसी पन्नू बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डंकी' में भी नजर आने वाली है। ये फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications