Ind Vs Pak: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर अनुष्का शर्मा ने स्टेडियम में किया ऐसा काम, वीडियो वायरल

T20 World Cup 2024 Anushka Sharma: भारत ने गत 9 जून 2024 को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच धमाकेदार मैच खेला था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत को 19 ओवर में ही ऑलआउट कर 120 रनों का लक्ष्य रखा।

भारत और पाकिस्तान का धमाकेदार मैच
वहीं मजबूत शुरुआत के बावजूद पाकिस्तान के बल्लेबाज अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके और भारत ने 6 रन से ये मैच जीत लिया। इसी के साथ पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में 7वीं बार भारत से हार गया है। वहीं भारत की जीत पर क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी खुशी से झूमती नजर आईं। अनुष्का शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Anushka Sharma

टीम इंडिया की जीत पर झूमने लगीं अनुष्का शर्मा
आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान टी 20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान विराट कोहली की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा स्टेडियम में ही मौजूद थीं। इस दौरान जब मैच की शुरुआत में 4 रन पर विराट आउट हुए तो अनुष्का के चेहरे पर दुख साफ नजर आ रहा था। लेकिन जब इस रोमांचक मैच के आखिर में पाकिस्तान की टीम को भारत की टीम ने हरा दिया तो स्टेडियम में मौजूद हर भारतीय खुशी से झूमता नजर आया।

अनुष्का शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
जानकारी के अनुसार भारत ने पाकिस्तान को 120 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने ही नहीं दिया और 6 रन से ये मैच जीत लिया। इसी के साथ अनुष्का शर्मा के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का शर्मा तालियां बजाकर टीम इंडिया की पाकिस्तान के खिलाफ जीत का जश्न मनाती नजर आ रही हैं।

अनुष्का के सिंपल लुक पर फिदा हुए फैंस
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा ने कैज़ुअल बिग साइज की ब्लू शर्ट पहन रखी थी। उन्होंने अपने खूबसूरत बाल खुले रखे थे और छोटे-छोटे झुमके पहने हुए थे। अनुष्का के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा एकसाथ पहुंचे थे अमेरिका
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। इससे पहले कपल को मुंबई में डिनर डेट पर भी देखा गया था। उनके साथ उनके करीबी दोस्त जहीर खान और पत्नी सागरिका घाटगे भी नजर आई थीं। सभी लोगों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+