T-Series के मालिक की पत्नी दिव्या खोसला के साथ हुआ बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान हुई ऐसी हालत
Divya Khosla Injury: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और डायरेक्टर दिव्या खोसला को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शूटिंग के दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
दिव्या खोसला को लगी गंभीर चोट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले कुछ समय से दिव्या खोसला अपने एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी चल रही थीं। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। दिव्या ने खुद इस हादसे के बारे में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है।

पैरों में पट्टी बांधे फोटो हो रही है वायरल
दिव्या खोसला ने खुद अपने फैंस को बताया है कि अब उनकी हालत कैसी है और उन्हें कितनी चोट आई है। आपको बता दें कि दिव्या खोसला अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तभी अचानक एक सीन के दौरान उनके पैर में चोट लग गई। इस घटना के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके पैर पर पट्टी बंधी हुई नजर आ रही है।
दिव्या खोसला ने दिया अपना हेल्थ अपडेट
इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दिव्या खोसला ने लिखा है- शूट के दौरान लगी चोट। इस फोटो से साफ पता चल रहा है कि ये चोट उन्हें काम के दौरान लगी है। दिव्या के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं और उमकी फोटोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
दिव्या खोसला की फिल्म 'यारियां' हो रही है री-रिलीज
-आपको बता दें कि इस चोट के बावजूद दिव्या खोसला अपनी फिल्म 'यारियां' के री-रिलीज होने को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'यारियां' एक हिट मूवी साबित हुई थी। फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। खासतौर पर युवाओं से। अब इसे फिर से बड़े पर्दे पर री-रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में हिमांश कोहली और रकुल प्रीत सिंह ने लीड रोल निभाया था।
-फिल्म 'यारियां' की डायरेक्टर टी-सीरीज म्यूजिक कंपनी के संस्थापक गुलशन कुमार की बहू यानी दिव्या खोसला थीं। दिव्या खोसला कंपनी के मालिक भूषण कुमार की पत्नी हैं। आपको बता दें कि दिवाय खोसला एक अच्छी डायरेक्टर होने के साथ साथ एक शानदार एक्ट्रेस भी हैं।
-दिव्या खोसला को आखिरी बार फिल्म 'सावी' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर भी नजर आए थे। ये फिल्म एक हाउसवाइफ की कहानी पर आधारित थी, जो इंग्लैंड की जेल में फंसे अपने पति को बचाने की कोशिश करती है। इस फिल्म में दिव्या के किरदार की दर्शकों ने जमकर तारीफ की थी।












Click it and Unblock the Notifications