टी सीरीज के को-ऑनर कृष्ण कुमार की बेटी का निधन, 21 साल की उम्र में तिशा की ऐसे हुई मौत

Krishan Kumar Daughter Death: बॉलीवुड एक्टर और टी-सीरीज कंपनी के को-ओनर कृष्ण कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का निधन हो गया है। सिर्फ 21 साल की उम्र में तिशा की मौत कैंसर से हुई है।

कैंसर के चलते हुई तिशा की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैंसर के इलाज के लिए तिशा को मुंबई से जर्मनी ले जाया गया था, लेकिन जर्मनी के एक अस्पताल में गत 18 जुलाई 2024 को तिशा का निधन हो गया। इस खबर के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

tishaa kumar

टी-सीरीज की तरफ से की गई खबर की पुष्टि
टी-सीरीज कंपनी के प्रवक्ता ने तिशा की मौत की पुष्टि की है। कंपनी की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा गया है- कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद गत 18 जुलाई 2024 को निधन हो गया है।

तिशा टी सीरीज के एमडी भूषण कुमार की कजिन थीं
स्टेटमंट में कहा गया है- ये परिवार के लिए कठिन समय है और हम अनुरोध करते हैं कि परिवार की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। आपको बता दें कि 21 साल की तिशा कुमार के निधन से उनके परिवार वाले पूरी तरह से टूट गए हैं। तिशा टी सीरीज के एमडी भूषण कुमार की कजिन थीं।

गुलशन कुमार के छोटे भाई हैं कृष्ण कुमार
जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के दिवंगत फाउंडर और फिल्म निर्माता गुलशन कुमार के छोटे भाई हैं। कृष्ण कुमार ने 90 के दशक में फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम किया था। कृष्ण कुमार ने साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'आजा मेरी जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 1993 में ही 'कसम तेरी कसम' और 'शबनम' जैसी फिल्मों में भी वह नजर आए थे लेकिन वह बॉलीवुड में बतौर एक्टर सफल नहीं हो पाए।

कृष्ण कुमार का बॉलीवुड करियर
वहीं साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'सनम बेवफा' में भी कृष्ण कुमार नजर आए थे। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और इससे उन्हें पॉपुलैरिटी भी मिली थी। तिशा के पापा कृष्ण कुमार को आखिरी बार साल 2000 में आई फिल्म 'पापा दी ग्रेट' में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद कृष्ण कुमार ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+